Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsNew Market Traders Association Elections Sanjay Gupta Elected President

संजय गुप्ता अध्यक्ष, मुकेश महामंत्री चुने गए

Agra News - न्यू मार्केट जीवनी मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में संजय गुप्ता 19 वोटों से अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री मुकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष तुषार वार्ष्णेय को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 28 June 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
संजय गुप्ता अध्यक्ष, मुकेश महामंत्री चुने गए

न्यू मार्केट जीवनी मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव शनिवार को हुए। संजय गुप्ता 19 वोटों से जीतकर अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर मुकेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर तुषार वार्ष्णेय को निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में नितिन अग्रवाल एवं सौरभ गुप्ता की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया का संचालन मनोज गुप्ता और अनिल वार्ष्णेय ने किया। चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल सहित अन्य ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संरक्षक मनीष अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, गिरीश चंद्र गोयल, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें