Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsIndian Railways Announces Special Train for Guru Purnima Pilgrims

दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Agra News - रेलवे ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीर्थयात्रियों के लिए विशेष ट्रेन की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 04004/04003 दिल्ली सराय रोहिल्ला से 7 जुलाई को और अशोक नगर से 11 जुलाई को चलेगी। ट्रेन में थर्ड एसी, दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 25 June 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04004/04003 दिल्ली सराय रोहल्ला-अशोक नगर-दिल्ली सराय रोहिल्ला आरक्षित स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है। ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से सात जुलाई को और अशोक नगर से 11 जुलाई को चलेगी। ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से दोपहर 12.15 बजे चलकर शाम 4.30 बजे आगरा कैंट और मंगलवार सुबह चार बजे अशोक नगर पहुंचेगी। ट्रेन अशोक नगर से शुक्रवार शाम 5.30 बजे चलकर शनिवार सुबह 2.35 बजे आगरा कैंट व सुबह सात बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। ट्रेन में एक थर्ड एसी, दो स्लीपर और 19 जनरल कोच होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें