Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCelebration Turns Tragic Two Injured in Accidental Firing at Naming Ceremony in Nagla Hanshi

तमंचे से हर्ष फायरिंग गोली से पिता पुत्र घायल, उपचार को भर्ती

Agra News - गांव नगला हंशी में बच्चे के नामकरण संस्कार के दौरान एक परिचित द्वारा तमंचे से हर्ष फायरिंग की गई। इस घटना में 30 वर्षीय सूरजपाल और उसके चार साल के बच्चे को गोली लगी। दोनों को अस्पताल भेजा गया है, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 28 June 2025 01:07 AM
share Share
Follow Us on
तमंचे से हर्ष फायरिंग गोली से पिता पुत्र घायल, उपचार को भर्ती

थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंशी में बच्चे के नामकरण संस्कार की दावत कार्यक्रम के दौरान एक परिचित ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी फायरिंग की गोली से कार्यक्रम में मौजूद दो घायल हो गए। घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। घटना की जांच शुरू कर दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। शुक्रवार की देर शाम गांव के रहने वाले रहीश पाल के घर में बच्चे के नामकरण संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी।

इस दौरान चली गोली से 30 वर्षीय सूरजपाल के हाथ में गोली लगी। इसके अलावा उसके चार साल के बच्चे के भी गोली लगी है। दोनों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि हर्ष फायरिंग में पिता पुत्र गोली लगने से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें