Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsCelebration of Bhama Shah s Birthday Business Welfare Day Honored by District Officials

व्यापारी कल्याण दिवस पर सम्मानित किए व्यापारी

Agra News - भामाशाह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। डीएम मेधा रूपम ने कारोबारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 28 June 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
व्यापारी कल्याण दिवस पर सम्मानित किए व्यापारी

भामाशाह के जन्मदिवस की पूर्व संध्या कलक्ट्रेट सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। शनिवार की दोपहर डीएम ने व्यापारी कल्याण दिवस पर शहर के कारोबारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शनिवार को डीएम मेधा रूपम ने कहा कि सभी व्यापारी जीएसटी टैक्स अवश्य भरें। जीएसटी के नियम सभी व्यापारियों के लिए एक समान हैं। कासगंज के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जन्म राजस्थान के मेवाड़ राज्य में 21 जून 1547 को हुआ था। भामाशाह का निष्ठापूर्ण सहयोग महाराणा के जीवन मे महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित हुआ। अमांपुर के विधायक हरिओम ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।

डीएम व जनप्रतिनिधियों ने कारोबारी निशांत कुमार अग्रवाल, सर्वोदय महेश्वरी, गिरीश चंद्र अग्रवाल, मयंक बिंदल, दीपक महेरा, नसीम हबीब को प्रमाण देकर सम्मानित किया। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का संजीव प्रसारण भी देखा गया। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय, अनीता उपाध्याय व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें