Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsBJP Forms Mandal Executives in Agra Amidst Caste Considerations

भाजपा महानगर की मंडल कार्यकारिणियों का गठन

Agra News - भारतीय जनता पार्टी ने आगरा महानगर में मंडल कार्यकारिणियों का गठन किया है। मंडल अध्यक्षों का चुनाव तीन महीने पहले हुआ था, लेकिन कार्यकारिणी का ऐलान अब किया गया है। भाजपा संगठन ने कार्यकारिणी में जातिगत...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराSat, 28 June 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा महानगर की मंडल कार्यकारिणियों का गठन

भारतीय जनता पार्टी महानगर संगठन ने शनिवार को मंडल कार्यकारिणियों का गठन कर दिया। कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया कई दिनों से चल रही थी, लेकिन कार्यकारिणियों का ऐलान नहीं हो पा रहा था। आगरा महानगर में भाजपा के 22 मंडल हैं। मंडल अध्यक्षों का चुनाव करीब तीन महीने पहले हो गया था, लेकिन कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पा रहा था। पिछले दिनों ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया की गई थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मंडल की कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए आवेदन किया था। भाजपा के एक मंडल में 65 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई जाती है।

इसमें 15 पदाधिकारी होते हैं। शेष कार्यकारिणी के सदस्य हैं। भाजपा संगठन ने कार्यकारिणी के गठन में जातिगत समीकरणों को साधा है। मंडल के जातिगत समीकरण के आधार पर पदाधिकारी और सदस्य बनाए गए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार शाम को कार्यकारिणियों का ऐलान कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें