रेलवे के सुरक्षा विभाग ने लगाई हिंदी राजभाषा प्रदर्शनी
Agra News - आगरा कैंट में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में सुरक्षा विभाग द्वारा एक राजभाषा प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसका उद्घाटन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राजमोहन ने किया। उन्होंने हिंदी में किए गए कार्यों...

आगरा कैंट स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में बुधवार को सुरक्षा विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राजमोहन ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रदर्शनी में पी. राजमोहन ने हिंदी में किए गए कार्यों का अवलोकन किया। सुरक्षा विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में इसी प्रकार हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजी. एवं राजभाषा अधिकारी अनिल सिंह पटेल, सहायक सुरक्षा आयुक्त टीपी अग्निहोत्री व विभन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।