Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra News50th Anniversary of Emergency Day Commemorated at Dr Bhimrao Ambedkar University

आपातकाल में हुआ लोकतंत्र का हनन

Agra News - -डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में हुआ कार्यक्रम का आयोजन -आपातकाल पर वक्ताओं ने व्यक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 25 June 2025 08:40 PM
share Share
Follow Us on
आपातकाल में हुआ लोकतंत्र का हनन

आगरा, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आपातकाल दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर स्मरणोत्सव एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंदारी परिसर स्थित सेठ पदमचंद जैन संस्थान में किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेंद स्वरूप शर्मा, निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश, विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. शरद चंद्र उपाध्याय, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. पूनम तिवारी और लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र जग्गा ने किया। मुख्य अतिथि पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि 25 जून 1975 को आपातकाल घोषित करके लोकतंत्र की हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा आज के युवाओं और छात्रों को आपातकाल के उस दौर के बारे में जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। संविधान सर्वोपरि है और वर्तमान समय में सभी कार्य संवैधानिक दायरे में ही किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में 30 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। इसमें योगेंद्र शर्मा, नरेंद्र जग्गा, कुलदीप शर्मा, जेपी शर्मा, राजेश अग्रवाल, वीडी सिंह, रमाशंकर, गया प्रसाद, अशोक गुप्ता, सतीश अग्रवाल, विपिन राजोरिया, नत्थीलाल बंसल, देवेंद्र प्रकाश दुबे, हरि शंकर, अनिल पुरी और अर्जुन महाजन शामिल रहे। इस मौके पर डॉ. रुचिरा प्रसाद, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, डॉ. रत्ना पाण्डेय, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, इंजी. सुमित पाठक मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें