सात फेरों के बाद दूल्हे की उम्मीदों पर फिरा पानी, पेट दर्द का बहाना बनाकर दुल्हन प्रेमी संग फरार
बहराइच में शादी के सात फेरों के बाद दूल्हे को तब धक्का लगा जब उसकी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी इंतजार के बाद भी जब दुल्हन वापस नहीं आई तो आखिर में दूल्हा निराश होकर बारात संग वापस लौट गया।

यूपी के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के सात फेरों के बाद दूल्हे को तब धक्का लगा जब उसकी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी होते ही वर पक्ष नाराज हो गए। हालांकि काफी इंतजार के बाद जब दुल्हन वापस नहीं आई तो दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। वहीं ये घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये मामला देहात कोतवाली क्षेत्र टिकोरा चौकी अंतर्गत टिकोरा गांव का है। जहां 20 साल की युवती की सात जून को शादी थी। बारात इसी थाना क्षेत्र के शेखदहीर के मीरगंज से आई थी। लगभग सब रस्में पूरे हो चुके थे। सात फेरे भी हो चुके थे। अचानक तड़के साढ़े चार बजे दुल्हन ने पेट दर्द का बहाना बताया और शौच के लिए गई फिर वापस न लौटीं।
परिजनों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि अपने प्रेमी संग फरार हो गई। जब लोगों ने लड़की की करतूतों को सुना तो वो हैरान हो गए। बेटी के भाग जाने से घर में मायूसी छा गई। शादी का उत्सव में मायूसी में बदल गया है। सात फेरे के बाद दुल्हन प्रेमी संग फरार होने पर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। काफी देर इंतजार के बाद रविवार को दोपहर दूल्हा बारात वापस लेकर लौट गया। वहीं, दुल्हन के इस हरकत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
एक हफ्ते पहले भी भाग चुकी थी युवती
जानकारी के मुताबिक बारात आने के एक हफ्ते पहले युवती अपने प्रेमी संग घर से भाग गयी थी खोजबीन के बाद में प्रेमी के साथ बस्ती में मिली थी। सूचना पर घर वाले किसी तरह बस्ती से उसे लेकर आए। इसके बाद फिर उसकी शादी की। रात सात फेरे के बाद अपने प्रेमी संग भाग निकली।