Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़After CM Yogi BSP chief Mayawati congratulated on Akhilesh Yadav birthday know what she said

योगी के बाद बसपा चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

सीएम योगी के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। मायावती ने एक्स पर शुभकामनाएं का पोस्ट किया।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 1 July 2025 11:05 AM
share Share
Follow Us on
योगी के बाद बसपा चीफ मायावती ने अखिलेश यादव को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या कहा

समाजवादी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मंगलवार को 52वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर तांता लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद मायावती समेत समेत कई नेताओं ने बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!

इसके बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें।

वहीं राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में लिखा, ''सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मौर्य ने इसी पोस्ट में यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा, ''भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।

ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव के बर्थडे पर योगी की सुबह-सुबह बधाई, सपा प्रमुख का भी आया थैंक यू

सपा प्रमुख और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव शुक्रवार को 52 साल के हो गए। उनका जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा। भंडारे, फल वितरण के साथ उनकी लंबी आयु की कामना वाले हजारों होर्डिंग्स और पोस्टर लगे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
अगला लेखऐप पर पढ़ें