यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में विकास परियोजनाओं और बढ़ती प्लॉटों की बिक्री को देखते हुए नौ नए थाने बनाने की तैयारी है। प्राधिकरण ने थानों का निर्माण स्वयं करने का फैसला लिया है। इस बारे में पुलिस विभाग से पत्राचार किया गया है।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का भूमि पूजन 26 जून की शाम 5 बजे होगा। इस समारोह में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और बॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे। भूमि पूजन के बाद पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का भी यीडा की यमुना सिटी में घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) कम आय वर्ग के लोगों के लिए 30 वर्गमीटर के प्लॉटों की योजना लाने की तैयारी कर रहा है।
Jewar Airport Jobs : उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों के बच्चों को एयरपोर्ट पर रोजगार देने के लिए रोजगार पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। योग्यता के आधार पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा।
जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने का समय नजदीक है। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (यीडा) ने चार नए सेक्टर-4ए, सेक्टर-5, सेक्टर-5ए और सेक्टर-11 के लिए लैंड बैंक तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के गांवों के रहने वाले गरीब भूमिहीन किसान, मजदूरों के लिए भी मकान बनाने के लिए छोटे प्लॉट की योजना शुरू करेगा। इनका क्षेत्रफल 30-30 मीटर का रहेगा।
यमुना प्राधिकरण ने मथुरा का मास्टर प्लान 2031 (फेज-2) मंजूर होने के बाद राया हेरिटेज सिटी के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल 200 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी, जिसमें से 137 एकड़ के लिए किसान सहमति दे चुके हैं।
यमुना प्राधिकरण यमुना सिटी (यीडा) क्षेत्र के गांवों में सूरत बदलने की तैयारियों में जुटा है। करीब 29 गांवों में कचरा निस्तारण से लेकर पक्की सड़कें और लाइब्रेरी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया गया है।
यमुना प्राधिकरण ने गुरुवार को अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर वाला बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 25 अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण कराने पर 52 लोगों पर मुकदमा कराया गया है।
ग्रेटर नोएडा। पांच गांवों के किसानों को जल्द ही सात प्रतिशत आबादी के भूखंडों