यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में विकास परियोजनाओं और बढ़ती प्लॉटों की बिक्री को देखते हुए नौ नए थाने बनाने की तैयारी है। प्राधिकरण ने थानों का निर्माण स्वयं करने का फैसला लिया है। इस बारे में पुलिस विभाग से पत्राचार किया गया है।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का भूमि पूजन 26 जून की शाम 5 बजे होगा। इस समारोह में फिल्म निर्माता बोनी कपूर और बॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे। भूमि पूजन के बाद पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का भी यीडा की यमुना सिटी में घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) कम आय वर्ग के लोगों के लिए 30 वर्गमीटर के प्लॉटों की योजना लाने की तैयारी कर रहा है।
यमुना प्राधिकरण यमुना सिटी (यीडा) क्षेत्र के गांवों में सूरत बदलने की तैयारियों में जुटा है। करीब 29 गांवों में कचरा निस्तारण से लेकर पक्की सड़कें और लाइब्रेरी समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया गया है।
अगर आप भी एनसीआर में अपना कारोबार शुरू करने या आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह बढ़िया मौका है। ग्रेटर नोएडा के पास यमुना सिटी में होटल बनाने से लेकर निर्मित व्यावसायिक दुकानें खरीदने के लिए तैयार हो जाइए। 8 मई से अलग-अलग श्रेणी की प्लॉट योजना शुरू होने जा रही है।
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनने वाली नई फिल्म सिटी की नींव 19 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रख सकते हैं। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही अब यमुना प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं के लिए भी जमीन के बदले किसानों को बढ़ा मुआवजा देने की तैयारी है। यमुना विकास प्राधिकरण 28 मार्च को होने वाली बोर्ड में यह प्रस्ताव रखेगा।
यमुना प्राधिकरण ने एयरपोर्ट समेत अन्य परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसानों के बच्चों को नौकरी देने के लिए रोजगार पोर्टल बनाया है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को इसका लोकार्पण किया। इसके जरिये किसानों के परिवार के सदस्य को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी मिलेगी।
जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों और स्थानीय लोगों के लिए अच्छी खबर है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (नायल) और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) युवाओं को नौकरी देने के लिए संयुक्त रूप से पोर्टल विकसित करेंगे।
जेवर में बन रहे नोएडा एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग को यमुना एक्सप्रेसवे पर बने इंटरचेंज से जोड़ने का काम पूरा हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने वाले लोग इंटरचेंज से उतरकर इसी सड़क के जरिये टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचेंगे।