मृतक दिलीप तीन दिन पूर्व ही शराब मामले में जेल से निकला था। शराब की लत ने ही उसे अपनो से दूर कर दिया था। देवधा गांव के वार्ड चार में दिलीप की पत्नी पूजा देवी ने कहा कि दिलीप को शराब की लत थी। घटना से दो घंटे पहले गांव के दो युवकों ने दिलीप को शराब पिलाई थी।
एसडीपीओ ने बताया कि रमेश ने बैंक में जो आभूषण रखा था, उसको बैंक के चेकर से मिलीभगत कर ज्वेलरी का मूल्य बढ़ाकर लोन लिया था। इसी कारण रमेश झा ने डकैती करवाई। रमेश ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
परिजन के अनुसार, नाबालिग रात करीब दो बजे से गायब थी। इसी दौरान उसका एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें उसने कथित तौर पर मुकेश, रघुवीर और एक अन्य युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोक-लाज और डर के कारण घर से जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया, पप्पू के पटोरी में संचालित कंप्यूटर एकेडमी में कंप्यूटर सीखने जाती थी। इसी दौरान छात्रा प्रिया एवं कंप्यूटर शिक्षक पप्पू के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। तीन दिन पूर्व दोनों पटोरी से फरार हो गए।
पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने घटना से इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस ने करेह नदी से आ रहे दो लोगों को पकड़ लिया। इनमें एक लड़की का चाचा था, जबकि दूसरा पड़ोसी। दोनों ने लड़की की हत्या की बात स्वीकार की है।
इसमें मृतक की पत्नी सरिता कुमारी, साला राहुल कुमार, कुंदन राम व चंद्रिका राम को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी सरिता कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घायल इनायत के मामा हामिद खान ने बताया की घर के बगल में मस्जिद है। जहां हम लोग नमाज पढ़ने के लिए गए थे। वहां से निकला तो गांव के ही कुछ बदमाशों ने मस्जिद के पास ही रोक लिया और फायरिंग कर दी जो इनायत को लग गई।
समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि घटना की जांच के लिये सदर एसडीपीओ-1 के नेतृत्व में एसआईटी बनायी गयी है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। बदमाशों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है। बैंक में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। घटना की सूचना काफी देर बाद बैंक की ओर से दी गई।
समस्तीपुर में अपराधियों ने बैंक लूट को अंजाम दिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बैंक लुटेरों ने लूटपाट मचाया है। बुधवार को दोपहर में हथियार के बल पर 5 करोड़ का सोना व 15 लाख कैश की लूट कर अपराधी फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि केशव बोलेरो में महिला को लेकर चकमेहसी के आसपास घूम रहा था। शंका होने पर उसका पीछा किया था। अपर थानाध्यक्ष शेखर सुमन ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।