सुगंध कुमार यादव अपनी सास को डायन बताकर पत्नी पूनम देवी (35) को हमेशा मायके जाने से रोकना था। इसको लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी बीच दो दिन पूर्व हीं पत्नी अपने मामा के घर से ससुराल लौटी थी। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद और बढ़ गया था।
एसपी ने कहा कि मृतका संतरा देवी का दामाद रवि चौधरी जिसका असली नाम नाजिम हुसैन है। वह अपनी साली रुपाली कुमारी से एकतरफा प्यार करता था। वह सारण जिले के गड़खा बाजार का रहने वाला है, जो फिलहाल में यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा में रह रहा था।
बेरहमी के साथ सुशील कुमार की पीट-पीट कर हत्या क्यों कर दी गई? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस घटना जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इकलौती बहन की तिलक चढ़ाने गए भाई की गर्दन काटकर निर्मम हत्या के बाद से शादी की खुशी का माहौल एकाएक गम में बदल गया। महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
मृतक मनोज बिंद के पुत्र राकेश कुमार ने बताया कि उसके पिता मनोज बिंद आए दिन शराब पीकर हो हल्ला घर में करते थे। इसी बीच पड़ोसी की पिटाई से उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
अवधेश के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक उसकी दो शादियां हुई हैं। रविवार की रात किसी शादी समारोह से वापस आने के बाद चौकीदार अवधेश अपने बड़े बेटे अभिनंदन पासवान के साथ घर के बाहर ही सोए हुए थे। लेकिन इसी दौरान किसी ने गोली मार कर बेटे की हत्या कर दी।
मृतिका के पिता रामश्रय राम ने फर्दबयान में कहा है कि दो वर्षों से रामानंद राम का पुत्र उनके परिवार को परेशान कर रहा था। परिवार की इज्जत देखते हुए मामले को किसी को नहीं बताया। बताया कि घटना के दिन युवक सुबह से ही उसके घर के आसपास घूमकर रेकी कर रहा था।
रोहतास जिले के नोखा में एक युवती की उसके आशिक ने हत्या कर दी। युवती का एक अन्य युवक से भी अफेयर चल रहा था। यह बात पहले प्रेमी को नागवार गुजरी। मृतका गर्भवती थी और उसके पेट में जुड़वां बच्चे पल रहे थे।
मामले को लेकर थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के आस-पास होगी। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि महिला ब्लू रंग की समीज व सलवार पहनी हुई है। महिला पहाड़ी पर कैसे व कब पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने को लेकर पति ने पत्नी की मंगलवार रात हत्या कर दी। बताया जाता है कि पत्नी द्वारा प्रतिदिन तरह-तरह के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए जा रहे थे। जो पति को नागवार गुजर रहा था।