औरंगाबाद जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर सुसाइड दिखाने के लिए उसे छप्पर से लटका दिया। औरंगाबाद में बीते एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा कांड है। पिछले दिनों एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को गाड़ी से कुचलकर मार डाला था।
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में 10वीं में पढ़ने वाले 16 साल के छात्र की गांव के कुछ लोगों ने ही धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। प्रेम प्रसंग में लड़के की हत्या की बात कही जा रही है, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बिहार के औरंगाबाद जिले में पूजा नाम की एक महिला ने अपने आशिक कमलेश यादव के साथ मिलकर पति बिक्कू की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों ने बिक्कू को स्कॉर्पियो गाड़ी से बुरी तरह कुचलकर मार डाला। पूजा चार बच्चों की मां है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्वी चंपारण में प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया। हत्या का पर्दाफाश शव के पास मिली पीली फ्रॉक में लगे टैग, वैज्ञानिक साक्ष्य व मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
गोपालगंज जिले के फुलवारिया में शादी के 10 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन अपने आशिक के साथ फरार हो गई। नवविवाहित पत्नी आधार कार्ड में सुधार करवाने के बहाने पति के साथ बाजार गई और फिर वहां से लवर संग भाग गई।
राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड बिहार के सासाराम में घटित हुआ। जब रेशमा खातून नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बीमार पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। हालांकि इस दौरान भाग रहे प्रेमी और उसके साथी को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पटना में एक महिला ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे की हत्या कर दी। महिला की दो शादियां हो चुकी हैं और उसके चार बच्चे भी हैं। पटना पुलिस ने रविवार को इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया।
अररिया की एक महिला ने रोहतास के प्रोफेसर के साथ मिलकर 12 साल के बेटे की हत्या कर दी। दोनों ने शव को पटना के बाढ़ में ले जाकर आग लगा दी। बच्चे की मां और प्रोफेसर के बीच अवैध प्रेम संबंध थे, जिसका बेटा विरोध कर रहा था।
बिहारशरीफ में एक प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके शव को सूटकेस में बंद कर पानी के गड्ढे में फेंक दिया। दोनों का 4 साल से प्रेम संबंध था। आरोपी को अपने प्यार पर शक हो गया था, जिसके चलते उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया।
मृतका की सास ने हत्या का आरोप अपने दामाद पप्पू मंडल पर लगाया है। मृतक महिला अन्नु देवी बहोरा पछवरिया टोला निवासी गगनदीप मंडल की पत्नी थी।