Yeh Jawaani hai Deewani: ‘ये जवानी है दीवानी’ में राणा दग्गुबाती ने कैमियो किया था। उनका यह कैमियो डायरेक्टर अयान मुखर्जी की वजह से हुआ था। दरअसल, अयान और राणा बहुत अच्छे दोस्त हैं।
बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से 8 घंटे शिफ्ट की मांग की जा रही है। इस बीच फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने बताया कि ये शिफ्ट कई सालों से चली आ रही है। रानी मुखर्जी, काजोल सालों से इतने ही घंटे की शिफ्ट करती आ रही हैं।
अक्टूबर फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस बनिता संधू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इंडस्ट्री में 8 घंटे शिफ्ट पर जारी बहस पर अपनी राय रखी।बनिता ने कहा कि शायद इंडस्ट्री ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि अपने करियर की शुरुआत में वो 16 से 18 घंटे काम करती थीं।
दीपिका पादुकोण ने छपाक की रिलीज के वक्त कई सारे दर्शकों को नाराज कर दिया था। वह जेएनयू में प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों के समर्थन में चली गई थीं। अब विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि दीपिका को पता होता कि करियर दांव पर लग जाएगा तो वह ऐसा न करतीं।
दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने वाली बहस में काजोल ने कही ये बात। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें प्रोड्यूसर्स से मदद मिली है। उनके पति अजय देवगन ने भी उन्हें कई बार फिल्म सेट जल्दी घर जाने की अनुमति दी।
नेहा धूपिया अक्सर बॉलीवुड के मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। अब नेहा ने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने बताया कि वह दीपिका को सपोर्ट करती हैं।
डायरेक्टर एटली ने दीपिका पादुकोण के साथ लेकर एक नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा, रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने रिएक्शन देकर एक्ट्रेस को बधाई भेजी है।
दीपिका पादुकोण ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है और अनाउंस करते ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट करने वाले हैं और इसमें दीपिका के साथ अल्लू अर्जुन लीड रोल में होंगे।
दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, याना गुप्ता जैसी कई मॉडल्स विजय माल्या के फेमस कैलेंडर पर दिखाई दे चुकी हैं। विजय माल्या का मानना है कि उनकी पसंद सही थी और ये ऐक्ट्रेसस स्टार बन गईं।
दीपिका पादुकोण की प्रायोरिटी मां बनने के बाद से बदल गई हैं। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि वह फिल्म स्पिरिट से बाहर हो गई हैं और अब कहा जा रहा है कि कल्कि 2 से भी वह बाहर हो सकती हैं।