कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट के बीच एक नई जानकारी सामने आई है। ICMR-NIV पुणे के निदेशक डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि भारत में अब सिंगापुर में पाए गए 'निम्बस वेरिएंट' के मामले भी सामने आए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह वेरिएंट दुनिया के एक तिहाई मामलों की वजह बन सकता है। निम्बस का शिकार कुछ मरीज इसके चलते गले में होने वाले दर्द की तुलना कांच के टुकड़ों को निगलने से कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार देर रात 27 वर्षीय गर्भवती महिला की बच्चे को जन्म देने के बाद मौत हो गई है। बताया गया कि मंडला जिले के नारायणगंज निवासी महिला गर्भवती हालात में शुक्रवार डिलीवरी के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
आगरा में दो नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें एक 68 साल के बुजुर्ग और तीन साल का बच्चा शामिल है। दोनों की स्थिति ठीक है और होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के संपर्क वालों की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग का दावा किया है।
राजस्थान में एक बार फिर कोरोना वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को प्रदेश में कोविड-19 के 34 नए केस सामने आए हैं, वहीं उदयपुर में इलाज के दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
राजधानी लखनऊ में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को रेजिडेंट डॉक्टर और एमबीबीएस छात्र समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे यहां पर कोरोना पॉजिटिव की संख्या दोगुनी हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के अनुसार, देश में 7 हजार 121 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा केस केरल में 2 हजार 223 हैं। वहीं, गुजरात में उनकी संख्या 1 हजार 223 है।
पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने बताया कि लक्षण वाले मरीजों का पहले रैपिड किट से जांच की जाती है। उसमें पॉजिटिव पाए जाने पर पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर से जांच होती है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार,झारखंड में फिलहाल COVID-19 के छह सक्रिय मामले हैं। इस साल 1 जनवरी से अब तक नौ मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।
देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 6400 पार कर गई है। वहीं, नए वेरिएंट XFG के 163 मामलों की पुष्टि हुई है।