ऐसे दलों की पहचान के लिए आयोग द्वारा एक राष्ट्रव्यापी प्रक्रिया संचालित की गई। जिसके प्रथम चरण में अब तक 345 ऐसे दलों को चिन्हित किया जा चुका है।
Prashant Kishor: जन सुराज के प्रमुख नेता प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर बिहार और बिहारियों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके नेता बिहार का मजाक उड़ाते हैं। वह बिहार आते हैं लेकिन कभी रुकते नहीं।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में होने वाली इस बैठक में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन किन-किन मुद्दों पर चुनावी मैदान में जाएगी, इसका साझा घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बार चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बुला लें पर बिहार की जनता इन्हें सबक सिखा देगी। उन्होंने यह भी कहा कि अकेले सबकी हालत खराब करके रखा है।
पार्टी के सीनियर लीडर ने अलर्ट करते हुए कहा कि लीडरशिप को हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के नतीजे देखने चाहिए। उनसे सबक लेते हुए बिहार की तैयारी की जाए। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और बिहार इकाई के बीच तुरंत ही समन्वय बनाकर काम शुरू किया जाए। इसमें देरी नुकसान पहुंचाएगी।
Banshidhar Brajwasi Profile: बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक सीट के नवनिवार्चित विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी को शिक्षा विभाग के खिलाफ लगातार आंदोलन और फिर आईएएस अफसर केके पाठक से झगड़े ने पहले नेता और अब माननीय एमएलसी बना दिया है।
बिहार विधानसभा की तिरहुत स्नातक सीट के उपचुनाव में एक निर्दलीय शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी ने 22 साल विधान पार्षद रहे जेडीयू के देवेश चंद्र ठाकुर का किला धवस्त कर दिया। बड़े अंतर से जीत दर्ज कर वंशीधर ने जन सुराज, राजद और जेडीयू की बैंड बजा दी।
बिहार में शुक्रवार को तीसरे चरण में 1439 पैक्सों में वोट डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले हुए दो चरणों की वोटिंग की गिनती पूरी कर ली गई है।
भोजपुर जिला में सीपीआई-एमएल के नेता राजू यादव का हार ने ऐसा पीछा पकड़ा है कि वो सदन और सीट बदलते रहते हैं लेकिन जीत ही नहीं मिलती। राजू यादव अब तरारी विधानसभा उपचुनाव भी हार गए हैं। ये राजू यादव की लगातार पांचवीं हार है।
बिहार की रामगढ़ सीट पर आरजेडी को करारी हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी के अशोक सिंह ने बसपा के सतीश कुमार सिंह को रोचक मुकाबले में हराया। वहीं, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।