Hindi Newsराजस्थान न्यूज़ashok gehlot claims there is conspiracy to remove cm bhajan lal sharma

CM भजनलाल को हटाने की हो रही साजिश; गहलोत का दावा, BJP नेताओं को किया सावधान

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को एक सनसनीखेज दावा करते हुए राजस्थान का सियासी माहौल गरमा दिया। अशोक गहलोत ने दावा किया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश रची जा रही है। पढ़ें पूरा बयान…

Krishna Bihari Singh भाषा, जोधपुरWed, 25 June 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
CM भजनलाल को हटाने की हो रही साजिश; गहलोत का दावा, BJP नेताओं को किया सावधान

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बुधवार को एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश रची जा रही है। इसके साथ ही गहलोत ने भाजपा नेताओं को आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेता सावधान नहीं रहे तो उनको नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके साथ ही अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान में हालात अच्छे नहीं हैं। अशोक गहलोत का यह बयान सूबे में चर्चा का विषय बन गया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत ने जोधपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश रची जा रही है। राजस्थान और दिल्ली दोनों ही जगहों पर खुद उनकी पार्टी के लोग इस काम में लगे हैं। सीएम इससे अनजान बने हुए हैं, जबकि हम बार-बार यह कह रहे हैं।

अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि यदि भजनलाल शर्मा किसी भ्रम में रहे तो उनको नुकसान उठाना पड़ेगा। हालांकि इस गहलोत ने सरकार पर हमला करने का मौका नहीं गंवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में स्थिति गंभीर है और लोग पीड़ित हैं। यदि वे (राजस्थान भाजपा सरकार) जन सुनवाई शुरू करेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि जनता क्या चाहती है।

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चापलूसों ने सीएम को घेर लिया है। चापलूस भजनलाल की सरकार को महान बताकर उनकी सराहना कर रहे हैं। लेकिन ऐसा कर के वे उनको गुमराह कर रहे हैं। भाजपा बार-बार कांग्रेस के खिलाफ आपातकाल का मुद्दा उठा रही है लेकिन इंदिरा गांधी की लहर (1980 में) में कांग्रेस ने भारी बहुमत से चुनाव जीता था। भाजपा आपातकाल का फायदा उठाना चाहती है, लेकिन वह सफल नहीं होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें