कौन है लॉरेंस बिश्नोई का 'गुरु' जग्गू भगवानपुरिया, सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत दर्ज हैं 128 केस
जग्गू भगवानपुरिया को लॉरेंस बिश्नोई का भी मेंटॉर कहा जाता है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में उसका नाम आया था। इसी कांड के बाद बांबिहा गैंग से उसकी दुश्मनी और बढ़ गई थी।

बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक अन्य शख्स की पंजाब के बटाला में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात मोटरसाइकल सवारों ने जग्गू की मां और उनके बॉडीगार्ड पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। उन्हें बटाला सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। दविंदर बांबिहा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।
बटाला के एसपी परमवीर सिंह ने कहा कि गोली चलाने के बाद हमलावर तुरंत फरार हो गए। उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस हत्या के पीछे वजह तलाशने की भी कोशिश कर रही है। भगवानपुर के ररहने वाले जग्गू की मां का नाम हरजीत कौर था। वह एक बार ग्राम पंचायत की सदस्य भी चुनी जा चुकी है।
जग्गू भगवानपुरिया पंजाब पुलिस की हिरासत में है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा उसे PIT-NDPS ऐक्ट के तहत भी गिरफ्तार किया गया था। उसे असम की सिलचर जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल लाया गया है।
कौन है जग्गू भगवानपुरिया
जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया गुरदासपुर का रहने वाला है। उसपर कुल लगभग 128 मामले दर्ज हैं। हत्या से लेकर ड्रग्स ट्रैफिकिंग तक का मुकदमा उसके ऊपर दर्ज है। फ्री प्रेस जनर्नल के मुताबिक वह लॉरेंस बिश्नोई का मेंटॉर है। इसके अलावा पंजाब में उसके नाम से लोग खौफ खाते हैं।
एनसीबी ने उसके बारे में कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराधियों के साथ जुड़ा हुआ है। ड्रग ट्रैफिकिंग का कोरोबार उसका अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान से चलता है और वह इन जगहों पर आता जाता रहता है। बताया जा रहा है कि बांबिहा गैंग और जग्गू के बीच चल रही गैंगवॉर में उसकी मां की हत्या की गई है। सोशल मीडिा पर गोपी घनश्यामपुरिया नाम के अकाउंट से इस हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। उसने खुद को बांबिहा गैंग का बताया है।
हरजीत कौर के साथ मारा गया करणवीर सिंह उनका रिश्तेदार ही था और उनके साथ ही रहता था।
पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में भी जग्गू भगवानपुरिया का नाम आने के बाद दोनों गैंगस्टर एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। तरनतारन की गोइंदवाल जेल में गैंगवार हुई थी। इस दौरान जग्गू के साथी मनदीप तूफान और मोहना मानसा का मर्डर हुआ। लॉरेंस के करीबी गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। तब से ही दोनों में दुश्मनी बढ़ गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।