Hindi Newsपंजाब न्यूज़punjab cabinet expansion 7th time in 5 years arvind kejriwal plan for rajya sabha

पंजाब की AAP सरकार में तीन साल में 7वीं बार होगा फेरबदल, अब क्या तैयारी; केजरीवाल के भी चर्चे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही अरविंद केजरीवाल पंजाब में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने ही चुनाव प्रचार के दौरान ऐलान किया था कि यदि संजीव अरोड़ा को जीत मिली तो वह भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाए जाएंगे। अब खबर है कि इसी सप्ताह के अंत तक पंजाब में कैबिनेट विस्तार होगा।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़Tue, 24 June 2025 10:00 AM
share Share
Follow Us on
पंजाब की AAP सरकार में तीन साल में 7वीं बार होगा फेरबदल, अब क्या तैयारी; केजरीवाल के भी चर्चे

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली है। पार्टी कैंडिडेट संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की है और अब वह राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। कारोबारी संजीव अरोड़ा को इसकी एवज में पंजाब सरकार में मंत्री बनाए जाने की तैयारी है। यही नहीं चर्चा है कि एक महिला समेत दो और नेताओं को मंत्री पद दिया जा सकता है। इसके अलावा एक मंत्री की छुट्टी होने के भी कयास लग रहे हैं। फिलहाल पंजाब में 16 मंत्री हैं, जबकि 18 बनाए जा सकते हैं। इस तरह एक के इस्तीफे के बाद तीन नेताओं की जगह बचेगी। देखना होगा कि संजीव अरोड़ा के अलावा किन दो नेताओं को कैबिनेट में हिस्सा मिलता है।

AAP सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार में पंजाब के मालवा और माझा क्षेत्र के एक-एक विधायक को शामिल किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि पंजाब में कैबिनेट विस्तार से लेकर अन्य तमाम चीजें अरविंद केजरीवाल ही तय कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही अरविंद केजरीवाल पंजाब में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने ही चुनाव प्रचार के दौरान ऐलान किया था कि यदि संजीव अरोड़ा को जीत मिली तो वह भगवंत मान सरकार में मंत्री बनाए जाएंगे। अब खबर है कि इसी सप्ताह के अंत तक पंजाब में कैबिनेट विस्तार होगा।

कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं तो वहीं एक या दो मंत्रियों से इस्तीफा लिया जा सकता है। संजीव अरोड़ा के अलावा मालवा के एक विधायक को मंत्री बनाने का प्लान है। इसके अलावा एक महिला को एंट्री मिलेगी। इस सप्ताह ही आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की मीटिंग होगी और उसमें ही कैबिनेट को लेकर फैसला लिया जाएगा। इस मीटिंग में ही संजीव अरोड़ा की खाली राज्यसभा सीट से किसे भेजा जाएगा, इस पर भी फैसला होगा। चर्चा जोरों पर है कि उनकी जगह अरविंद केजरीवाल ही संसद पहुंचेंगे, लेकिन खुद आप संयोजक ने इस पर कुछ नहीं कहा है।

ये भी पढ़ें:'एक देश-एक पति' के बाद भगवंत मान का नया हमला, कहा- जंग जीतने के बाद सरकार को...
ये भी पढ़ें:भगवंत मान राजनीति में भी कॉमेडी... 'एक देश-एक पति' पर अनिल विज का हमला
ये भी पढ़ें:'मोदी के नाम का सिंदूर लगाओगे, एक राष्ट्र-एक पति योजना है?', मान के बयान पर बवाल

विधायकों पर है पैनी नजर, क्या चाहती है आम आदमी पार्टी

पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधायकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। देखा जा रहा है कि समाज में किसकी क्या स्थिति है। जनता क्या राय रखती है और वे कितने ऐक्टिव हैं। इसके आधार पर ही कैबिनेट में शामिल करने पर फैसला होता है। यही नहीं 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट पर भी इसे देखते हुए ही फैसला होगा। चर्चा जोरों पर है कि लगभग एक तिहाई विधायकों के आम आदमी पार्टी टिकट भी काट सकती है। फिलहाल लुधियाना सीट की जीत को आम आदमी पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव से पहले गुड न्यूज के तौर पर देख रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें