Vastu Tips for Gifts: किसी भी खास अवसर पर हम अपने प्रियजनों को गिफ्ट्स देते ही देते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ समझ नहीं आता है कि इस बार गिफ्ट के तौर पर ऐसी कौन सी चीज दी जाए कि सामने वाले को वो एकदम से पसंद आ जाए। गिफ्ट देने के लिए हमारे पास कई चीजों का ऑप्शन होता है। हम सामने वाली पसंद को ध्यान में रखकर उन्हें कुछ भी दे सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कई बार हम जाने-अनजाने तोहफे में कुछ ऐसा दे देते हैं जोकि वास्तु के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं होता है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर वो कौन सी चीजें हैं जो हमें कभी भी किसी को गिफ्ट के तौर पर नहीं देनी चाहिए।
कई लोग गिफ्ट के तौर पर अपनों को जूते या स्लिपर्स वगैरह दे देते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ये ठीक नहीं है। माना जाता है कि ऐसा करने से आपके रिश्तों में दरार तक आ सकती है।
कभी भी किसी को तोहफे में रुमाल ना दें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो सकती है। वास्तु के अनुसार अगर आप किसी को रुमाल देते हैं तो उसके मन में आसानी से नकारात्मक ऊर्जा घर कर सकती है।
हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ महाभारत को भी तोहफे के रूप में नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार महाभारत को तोहफे में देने से घर में खूब कलेश होते हैं। तोहफे में इसे देना सबसे अशुभ माना गया है।
बर्थडे हो या फिर एनिवर्सरी अगर किसी को कपड़े देने का मन बना रहे हैं? इस दौरान एक बात का ध्यान सबसे ज्यादा रखिएगा कि इसका रंग काला ना हो। भले ही उस शख्स को इस रंग के कपड़े क्यों ना भाते हो। काले रंग का कोई भी कपड़ा देना अशुभ है।
तोहफे में किसी को भी नुकीली या फिर शार्प चीजें जैसे कैंची, चाकू इत्यादि देने से बचें। अगर आप ऐसा करते हैं तो उस शख्स और आपके बीच दूरियां बढ़ना तय है चाहे ये रिश्ता कितना मतबूत ही क्यों ना हो।
तोहफे में भगवान की मूर्ति भी देने से बचें। ऐसा इसलिए है क्योंकि कई बार लोग इसका ध्यान ठीक से नहीं रख पाते हैं। अगर आपको लगता है कि सामने वाला शख्स दी गई मूर्ति की देखभाल और साफ-सफाई ठीक से करेगा तो ही तोहफे में इसका चयन करें।