Hindi Newsफोटोखेलटेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 भारतीय, ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 भारतीय, ऋषभ पंत ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड

विकेटकीपर ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में एमएस धोनी से आगे निकल गए हैं। पंत ने इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में शतकीय पारी के दौरान धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

Md.Akram Sat, 21 June 2025 06:44 PM
1/5

वीरेंद्र सहवाग

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। पूर्व 'विस्फोटक ओपनर' सहवाग ने 103 टेस्ट मैचों में 90 सिक्स जड़े।

2/5

रोहित शर्मा

लिस्ट में दूसरे नंबर पर 'हिटमैन' रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों 88 छक्के उड़ाए। रोहित ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट को अलविद कहा दिया।

3/5

ऋषभ पंत

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में 178 गेंदों में 134 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 6 सिक्स ठोके। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले प्लेयर्स की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। पंत ने अब तक 44 टेस्ट में 79 छक्के जमाए हैं।

4/5

एमएस धोनी

पंत ने भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी को पछाड़ा है। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट मैच खेले और 78 छक्के जड़े।

5/5

रविंद्र जडेजा

फेहरिस्त में अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा संयुक्त रूप से पांचवें पायदान पर हैं। जडेजा ने अब तक 80 टेस्ट में 69 सिक्स लगाए हैं। वहीं, महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मुकाबलों में 69 छक्के उड़ाए।