Hindi Newsफोटोखेलरोहित-विराट के बाद ये 5 खिलाड़ी भी टेस्ट रिटायरमेंट लेने की कतार में, लिस्ट में 2 तूफानी गेंदबाज शामिल

रोहित-विराट के बाद ये 5 खिलाड़ी भी टेस्ट रिटायरमेंट लेने की कतार में, लिस्ट में 2 तूफानी गेंदबाज शामिल

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद पांच और भारतीय खिलाड़ी सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। जानिए, कतार में कौन-कौन है? लिस्ट में दो तूफानी गेंदबाज भी शामिल हैं।

Md.Akram Tue, 13 May 2025 12:43 PM
1/6

रोहित और विराट

'हिटमैन' रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक हफ्ते के अंदर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। रोहित ने 38 जबकि कोहली ने 36 साल की उम्र में सबसे लंबे फॉर्मेट से संन्यास लिया। दोनों के अचानक लिए फैसले ने के बाद अब कई अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों पर टेस्ट रिटायरमेंट का दबाव बढ़ गया है।

2/6

रविंद्र जडेजा

दिग्गज स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो आने वाले समय में टेस्ट रिटायरमेंट ले सकते हैं। 36 वर्षीय जडेजा ने अब तक 80 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 3370 रन बनाने के अलावा 323 विकेट चटकाए। जडेजा ने पिछले साल रोहित और कोहली के साथ टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लिया था।

3/6

अजिंक्य रहाणे

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने 2023 में आखिरी टेस्ट खेला था। अगले महीने 37 साल के होने जा रहे रहाणे अगर जल्द ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दें तो हैरान नहीं होगी। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट में 5077 रन जुटाए हैं।

4/6

चेतेश्वर पुजारा

37 वर्षीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी का दरवाजा भी लगभग बंद हो चुका है। वह भी 2023 में आखिरी बार भारत के लिए खेले थे। उन्होंने 103 टेस्ट मुकाबलों में 7195 रन जोड़े हैं।

5/6

ईशांत शर्मा

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा टेस्ट से संन्यास ले सकते हैं। 36 वर्षीय गेंदबाज ने आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था। उन्होंने 105 टेस्ट में 311 विकेट हासिल किए। वह भारतीय टीम से बाहर होने के बाद कमेंट्री में भी हाथ आजमा चुके हैं।

6/6

उमेश यादव

अनुभवी पेसर उमेश यादव भी सूची में शामिल हैं। उन्होंने 2023 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट खेला था। 37 वर्षीय गेंदबाज ने 57 टेस्ट मैचों में 170 शिकार किए हैं।