भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में नया इतिहास रच डाला है। वह टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टेस्ट में पंजा खोलने के बाद यह आंकड़ा छुआ।
SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियन गेंदबाजों की लिस्ट में वसीम अकरम दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पेसर ने यहां 146 शिकार किए।
पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले एशियन गेंदबाज हैं। उन्होंने कुल 141 विकेट अपने नाम किए।
अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने SENA देशों में 130 शिकार किए। ईशांत लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच नवंबर 2021 में खेला।
सूची में पांचवें नंबर श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं। मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों में 125 विकेट चटकाए।