नेपाल के क्रिकेटर संदीम लामिछाने पर 2022 में काठमांडू के एक होटल में एक युवती के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। दोषी पाए जाने के बाद लामिछाने को आठ साल की कैद और पांच लाख रुपये के जुर्माने का सामना करना पड़ा था। हालांकि उच्च न्यायालय ने संदीप लामिछाने को बरी कर दिया था।
श्रीलंका के क्रिकेटर दानुष्का गुणाथिलका पर ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान एक महिला से द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया था। दानुष्का की सोशल मीडिया पर एक महिला से मुलाकात हुई और फिर दोनों के बीच संबंध बने। इसके बाद उस महिला ने दनुष्का गुनाथिलका पर रेप के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में उनको इस केस से बरी कर दिया गया था।
क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक संबंध बनाए। तथाकथित तौर पर दोनों की सगाई भी हुई, लेकिन इसके बाद शिवालिक शर्मा पर धोखा देने का आरोप है।
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर लसिथ मलिंगा और अर्जुन रणतुंगा पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। एयरहोस्टेस ने अर्जुन रणतुंगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं लसिथ मलिंगा पर होटल कमरे में युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा।
वेस्टइंडीज की टीम में शामिल एक क्रिकेटर पर कम से कम 11 महिलाएं से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा। वहीं क्रिकेटर्स की पहचान भी सामने नहीं आई है।