Hindi NewsफोटोखेलIND vs ENG: जसप्रीत बुमराह-प्रसिद्ध कृष्णा ने मचाया धमाल, ब्रूक शतक से चूके; जानिए तीसरे दिन का हाल

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह-प्रसिद्ध कृष्णा ने मचाया धमाल, ब्रूक शतक से चूके; जानिए तीसरे दिन का हाल

भारत के 471 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 465 रन बनाए। हैरी ब्रूक एक रन से शतक से चूक गए। वहीं जसप्रीत बुमराह ने विदेशी सरजमीं पर 12वीं बार पांच विकेट हॉल हासिल किया। भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बनाकर पहले टेस्ट में अपनी कुल बढ़त 96 रन तक पहुंचाई।

Himanshu SinghMon, 23 June 2025 12:04 AM
1/5

हैरी ब्रूक से शतक से चूके

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भारत के खिलाफ पहली पारी में काफी तेजी से रन बटोरे। उनके पास शतक लगाने का सुनहरा मौका था लेकिन सिर्फ एक रन से चूक गए। ब्रूक को पारी में कई जीवनदान मिले। हैरी 88वें ओवर में 99 रन के स्कोर पर प्रसिद्ध की गेंद पर शार्दुल को कैच दे बैठे। हैरी 112 गेंदों में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 99 रन बनाए।

2/5

जसप्रीत बुमराह ने झटके पांच विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के दौरान जसप्रीत बुमराह ही सिर्फ इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान कर सके। उनके हर ओवर में बल्लेबाज परेशान होते हुए नजर आए। जसप्रीत बुमराह पूरी पारी के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। बुमराह ने जोश टंग (11) को बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया।

3/5

प्रसिद्ध कृष्णा ने भी झटके तीन विकेट

जसप्रीत बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को छकाया। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में शतकवीर ओली पोप को आउट करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद कृष्णा ने हैरी ब्रूक को आउट किया, जो काफी तेज गति से रन बटोर रहे थे। कृष्णा ने जेमी स्मिथ को भी अपना शिकार बनाया।

4/5

मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा

इंग्लैंड की पारी के दौरान मोहम्मद सिराज काफी महंगे रहे। उन्होंने अन्य गेंदबाजों का साथ नहीं दिया। सिराज ने 27 ओवर में दो विकेट लेकर 122 रन दिए। सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन भेजा। स्टोक्स 20 रन ही बना सके। ब्रायडन कार्स को भी सिराज ने ही आउट किया। वहीं दूसरी तरफ जडेजा को सफलता नहीं मिली लेकिन उन्होंने कई मौके बनाए थे। जडेजा ने 23 ओवर में 68 रन दिए।

5/5

केएल राहुल और साई सुदर्शन

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं। इसके बाद क्रीज पर उतरे साई सुदर्शन ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 106 गेंद में 66 रन की साझेदारी हुई। पहली पारी में जीरो पर आउट हुए साई सुदर्शन ने 48 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। उन्हें बेन स्टोक्स ने आउट किया। केएल राहुल 75 गेंद में 47 रन बनाकर नाबाद लौटे।