Hindi NewsफोटोखेलIPL खत्म होते ही कुलदीप यादव ने की सगाई, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर; देखिए तस्वीरें

IPL खत्म होते ही कुलदीप यादव ने की सगाई, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर; देखिए तस्वीरें

भारत के स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव ने आईपीएल 2025 खत्म होते ही अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। बुधवार को लखनऊ में एक समारोह में कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई की रस्म हुई।

Himanshu SinghWed, 4 June 2025 11:27 PM
1/5

कुलदीप यादव, वंशिका

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में सगाई कर ली है। कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका को अपना हमसफर बनाया है।

2/5

कुलदीप, वंशिका

वंशिका कानपुर की ही रहने वाली हैं और ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। इससे पहले कुलदीप ने कभी अपने व्यक्तिगत जीवन और वंशिका के बारे में कुछ भी नहीं बताया था।

3/5

कुलदीप यादव, वंशिका, रिंकू

कुलदीप की सगाई समारोह में करीबी पारिवारिक सदस्यों और मित्रों के अलावा बल्लेबाज रिंकू सिंह सहित उत्तर प्रदेश के कई क्रिकेटर भी शामिल हुए।

4/5

कुलदीप यादव, वंशिका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप यादव 29 जून को वंशिका के साथ शादी के बंधन में बधने वाले थे लेकिन इंग्लैंड दौरे के कारण शादी के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।

5/5

कुलदीप यादव

आईपीएल 2025 में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। कुलदीप अब भारत के दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। कुलदीप ने आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 15 विकेट लिए।