IPL में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 7 में महज एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है। आरसीबी के बैटर फिल साल्ट ने भी इस क्लब में एंट्री की है। आप जानिए कि किस-किस बल्लेबाज ने कितनी-कितनी गेंदों में 1000 रन आईपीएल में पूरे किए हैं।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 1000 रनों का आंकड़ा आंद्रे रसेल ने छूआ था। केकेआर के इस तूफानी ऑलराउंडर ने महज 545 गेंदों में आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए थे। उनका स्ट्राइक रेट 183.48 का था।
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने आईपीएल में 1000 रन महज 575 गेंदों में पूरे किए थे। वे इस टी20 लीग में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनका स्ट्राइक रेट 173.91 का था।
फिल साल्ट की इस क्लब में नई एंट्री है। फिल साल्ट ने 576 गेंदों में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए हैं। वे ट्रैविस हेड को नहीं पछाड़ पाए, लेकिन पहले इंग्लिश क्रिकेटर ऐसा करने वाले बन गए। उनका स्ट्राइक रेट 173.61 का था।
साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 594 गेंदों में आईपीएल 1000 रन पूरे करने में सफल हुए थे। वे इस लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 168.35 का था।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 5 में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 604 गेंदों में 1000 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 165.56 का था।
ग्लेन मैक्सवेल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने आईपीएल में 610 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। उनका स्ट्राइक रेट 163.93 का था। उनका नाम छठे नंबर पर है।
वेस्टइंडीज के खब्बू ओपनर क्रिस गेल ने आईपीएल में 1000 रन 615 गेंदों में पूरे किए थे। उनका स्ट्राइक रेट 162.60 का था। वे इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।