Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलशादी नहीं ये है फिल्म की स्क्रीनिंग, देखें जाह्नवी कपूर से लेकर आलिया का आइकॉनिक लुक

शादी नहीं ये है फिल्म की स्क्रीनिंग, देखें जाह्नवी कपूर से लेकर आलिया का आइकॉनिक लुक

Umrao Jaan Screening: रेखा की मूवी उमराव जान को थिएटर में रीरिलीज किया गया है। इस मौके पर बॉलीवुड की हसीनाओं ने रेखा को ट्रिब्यूट देने के लिए शानदार लुक कैरी किया। सजधज कर पहुंची आलिया से लेकर जाह्नवी कपूर का ऐसा था लुक।

AparajitaFri, 27 June 2025 01:15 PM
1/8

उमराव जान की स्क्रीनिंग

एवरग्रीन रेखा की मशहूर फिल्मों में से एक उमराव जान की स्क्रीनिंग बीती रात हुई। जहां फिल्मी सितारों का जमावड़ा दिखा। रेखा के आइकॉनिक लुक्स को रीक्रिएट करने के साथ ही सजधज कर पहुंचे सितारों का लुक जबरदस्त था। जी जनरेशन से लेकर हेमामालिनी तक इस मौके पर जबरदस्त आउटफिट पहने दिखे। देखें फोटोज

2/8

रेखा की एवरग्रीन ब्यूटी

उमराव के रीरिलीज के मौके पर रेखा का लुक आइकॉनिक था। वहीं हुस्न और अदाओं के साथ रेखा रेडी थी। व्हाइट एंड गोल्ड अनारकली कुर्ते के साथ हैवी नेकपीस,पासा र सुर्ख रेड लिपस्टिक में रेखा एवरग्रीन लुक में नजर आईं।

3/8

आलिया ने रीक्रिएट किया लुक

आलिया भट्ट ने रेखा के सम्मान में फिल्म सिलसिला के लुक को रीक्रिएट किया। गुलाबी रंग की साड़ी और वाटरफॉल डिजाइन कॉलर ब्लाउज के साथ आंखों में हूबहू रेखा की तरह काजल लगाए आलिया खूबसूरत दिख रही थीं।

4/8

जाह्नवी का लुक था रेखा से इंस्पायर

वहीं, जाह्नवी कपूर ने भी अपनी पेड़म्मा यानी रेखा के लुक को रीक्रिएट करते दिखीं। व्हाइट एंड गोल्ड लांग अनारकली कुर्ते में जाह्नवी का लुक शानदार था। हैवी दुपट्टे को कंधे पर बड़े ही करीने से रखा गया था। जिससे स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला कुर्ता खूबसूरत दिख रहा है। वहीं कानों में हैवी झुमका, मैट पिंक लिपस्टिक जाह्ववी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी थी।

5/8

तब्बू का सुर्ख लाल लिबास

रेखा के साथ बेहद हैप्पी मोमेंट एंज्वॉय करते हुए रेखा के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। मूवी की स्क्रीनिंग में तब्बू ने लाल रंग के लहंगे और साथ में ब्लाउज की बजाय शार्ट कुर्ती को पेयर किया है। जिसके साथ बालों में गजरा वाला लुक किसी नई नवेली दुल्हन जैसा दिख रहा है।

6/8

नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा ने उमराव जान की स्क्रीनिंग के लिए लांग फ्लेयर वाले अनारकली कुर्ते को चुना। जिसके साथ मेसी पोनीटेल लुक को सिंपल बना रही थी।

7/8

खुशी कपूर

खुशी कपूर रेट्रो लुक में दिखी। फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए खुशी ने गोल्डन शेड के बूटकट पैंट के साथ शर्ट को पेयर किया था।

8/8

फातिमा सना शेख

अनारकली कुर्ता और सलवार के साथ सना शेख का दुपट्टा लेने का अंदाज रेखा जी को ट्रिब्यूट दे रहा था। सादगीभरा फातिमा का लुक ब्यूटीफुल दिख रहा था।