Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलचेहरे की खूबसूरती नहीं सेहत का हाल भी बयां करता है होंठों का रंग, जानें अपनी सेहत का हाल

चेहरे की खूबसूरती नहीं सेहत का हाल भी बयां करता है होंठों का रंग, जानें अपनी सेहत का हाल

हर किसी के होंठों का रंग गुलाबी हो, यह जरूरी तो नहीं है। आपने अपने आसपास रहने वाले लोगों के कई रंग के होंठ देखें होंगे। क्या आप जानते हैं व्यक्ति के होंठ देखकर आप उसकी सेहत के बारे में तक पता लगा सकते हैं।

Manju MamgainThu, 26 June 2025 07:06 PM
1/7

सेहत से जुड़े कई राज खोलते हैं आपके होंठ

खूबसूरत गुलाबी होंठ, ना सिर्फ चेहरे की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि एक अच्छी सेहत की भी निशानी माने जाते हैं। लेकिन हर किसी के होंठों का रंग गुलाबी हो, यह जरूरी तो नहीं है। आपने अपने आसपास रहने वाले लोगों के कई रंग के होंठ देखें होंगे। क्या आप जानते हैं व्यक्ति के होंठ देखकर आप उसकी सेहत के बारे में तक पता लगा सकते हैं। Pic Credit: Freepik

2/7

गुलाबी होंठ

अगर आपके होंठ गुलाबी और सॉफ्ट हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपकी बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा है। जिसकी वजह से आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंच रहे हैं। Pic Credit: Shutterstock

3/7

नीले या बैंगनी होंठ

नीले या बैंगनी होंठ का मतलब है कि खून में ऑक्सीजन लेवल कम है। यह फेफड़ों या दिल की समस्याओं की तरफ भी एक संकेत हो सकता है। Pic Credit: Shutterstock

4/7

पीले या सफेद होंठ

पीले या सफेद होंठ एनीमिया, लो ब्लड शुगर का संकेत हो सकते हैं। इसका मतलब यह है कि शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी है। Pic Credit: Shutterstock

5/7

गहरे भूरे होंठ

गहरे भूरे और काले होंठ बताते हैं कि व्यक्ति बहुत ज्यादा धूम्रपान करता है। यह फिर यह किसी दवा का साइड इफेक्ट भी हो सकता है। Pic Credit: Shutterstock

6/7

लाल और सूजे हुए होंठ

लाल और सूजे हुए होंठ शरीर में तापमान बढ़ने का संकेत हो सकते हैं। जिसकी वजह से होंठों में सूखापन और दरारें पड़ सकती हैं। Pic Credit: Shutterstock

7/7

होंठों की देखभाल कैसे करें

अपने होंठों की खूबसूरती और सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए खूब सारा पानी पिएं। पानी पीने से होंठ सॉफ्ट और हाइड्रेट रहेंगे। इसके अलावा होंठों को ड्राई होने से बचाने के लिए पेट्रोलियम जेली, घी और नारियल तेल का यूज कर सकते हैं। Pic Credit: Shutterstock