कुर्ती के साथ प्लाजो का ट्रेंड पुराना नहीं हो सकता। प्लाजो का ढीला फिट कंफर्ट आपको स्टाइलिश लुक देने में कोई कमी नहीं छोड़ता। ये हर बॉडी टाइप पर सूट होता है। लेकिन अगर आप बेसिक प्लाजो पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार फैंसी डिजाइन में प्लाजो स्टिच करवाएं। यहां हम आपके लिए प्लाजो के कुछ डिजाइन्स लेकर आए हैं जिन्हें पहनकर आपको मॉर्डन लुक मिलेगा। देखिए लेटेस्ट प्लाजो डिजाइन की फोटोज
अगर सूट प्लेन है लेकिन बॉर्डर या फिर लेस लगी है तो आप इस तरह के साइड कट को प्लाजो में बनवाएं। इस कट के आस-पास लेस भी लगवाएं।
अगर सूट हैवी है तो प्लाजो सिंपल डिजाइन में बनवाएं। इस तरह का डिजाइन काफी स्टाइलिश लगता है और सूट को कॉम्पलिमेंट करता है।
सूट में मॉर्डन लुक चाहिए तो इस तरह के प्लाजो को स्टिच करवाएं। इस प्लाजो को आप टॉप या फिर टीशर्ट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
प्लाजो के लिए यूनीक डिजाइन खोज रही हैं तो इस तरह का पैटर्न काफी अच्छा है। गर्मी के मौसम में ये डिजाइन कम्फर्टेबल रहेगा और आपको स्टाइलिश लुक भी देगा।
अगर आप फिटेड पैंट प्लाजो पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह के डिजाइन को चुनें। इसमें फ्रंट पर छोटे-छोटे बो को लगाया गया है।
प्लाजो में कुछ अलग हटके डिजाइन ट्राई करना है तो इस पैटर्न को चुनें। इसमें फ्रंट पर वी कटिंग शेप डिजाइन है और ये काफी अट्रैक्टिव लगता है।
बेसिक प्लाजो को भी फैंसी टच देना है तो आप प्लाजो की मोहरी पर इस तरह से धागे वाली लेस लगवाएं। ये दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगती है।
गर्मियों के लिए प्लाजो का ये डिजाइन सबसे बेस्ट है। इस आप शॉर्ट फ्रॉक स्टाइल कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा ये प्लाजो फ्रंट कट लॉन्ग कुर्ती के साथ भी अच्छा दिखेगा।
कुर्ती में स्टाइलिश लुक के लिए इस तरह की पैंट स्टिच करवाएं। ये दिखने में काफी अच्छी लगती है। इस प्लाजो को शर्ट या फिर टॉप के साथ भी पेयर कर सकते हैं। (All Images Credit: Pinterest)