बाथरूम घर का वो खास हिस्सा होता है जहां परिवार का हर सदस्य जाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसका इस्तेमाल करते हैं। यहां की साफ-सफाई को लेकर वैसे तो घरों में पूरी सावधानी रखी जाती है। लेकिन बाथरूम में रखी कुछ चीजें ऐसी होती है जिन पर लोगों का ध्यान नहीं जाता और ये पूरी तरह से हेल्थ के लिए हार्मफुल होती है। इन सामान को समय-समय पर बदलना और हटाना जरूरी होता है। जानें वो कौन सी 7 चीजें हैं जिन्हें बाथरूम से जरूर फेंक देना चाहिए।
काफी सारे घरों में शॉवर एरिया को सेपरेट करने के लिए पीवीसी शॉवर कर्टेन का इस्तेमाल किया जाता है। जिसमे हार्मफुल केमिकल्स पैथलेट निकलता है। जो हार्मोनल डिस्टर्बेंस का कारण बनता है।
बाथरूम में रखा लूफा टाइम-टाइम पर बदलना जरूरी है। पुराने और गंदे लूफा में बैक्टीरियल ग्रोथ तेजी से होती है। जिसकी वजह से स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है।
एंटीबैक्टीरियल सोप को भी रिप्लेस की जरूरत होती है। इसमे मौजूद केमिकल ट्राइक्लेसान हार्मोनल डिस्टर्बेंस और एंटीबायोटिक के प्रति रेजिस्टेंस बना देता है। इस तरह से सोप को बाथरूम से बाहर निकाल देना चाहिए।
बाथरूम को महकाने के लिए रखे एयर फ्रेशनर को फौरन फेंक दें। इसमे से निकलने वाले केमिकल वीओसी की वजह से लंग इंफेक्शन और एलर्जी का खतरा रहता है।
पुराने रेजर या रेजर की ब्लेड को फौरन फेंक दें। एक ब्लेड या रेजर की उम्र उसके पैक पर लिखी होती है। जिसके इस्तेमाल के बाद इसे बदल देना चाहिए। जंग लगे ब्लेड से इंफेक्शन का खतरा, टिटनेस होने का डर रहता है।
स्टडी के मुताबिक टूथब्रश को हर तीन महीने पर बदल देना चाहिए और पुराने ब्रश को फेंक देना चाहिए। अक्सर लोग टूथब्रश को लगातार काफी टाइम तक इस्तेमाल करते रहते हैं। जिसकी वजह से दांतों की सफाई भी ठीक तरीके से नहीं हो पाती है और बैक्टीरिया मुंह में पहुंचने लगते हैं।
शावर के ऊपर लगे पुराने जालीदार हिस्से की सफाई शायद ही की जाती है। ये शावर हेड बैक्टीरिया बिल्डअप करते हैं। जिससे स्किन इंफेक्शन का खतरा रहता है।