Hindi Newsफोटोमनोरंजनउमराव जान की स्क्रीनिंग पर छाईं रेखा, अनिल कपूर के साथ किया डांस, तब्बू को देख उछल पड़ीं

उमराव जान की स्क्रीनिंग पर छाईं रेखा, अनिल कपूर के साथ किया डांस, तब्बू को देख उछल पड़ीं

'उमराव जान' को पुराने दौर की यादें ताजा करने के लिए री-रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म प्यार, दर्द, शायरी और हिम्मत की कहानी है, जिसमें रेखा की एक्टिंग को आज भी लोग याद करते हैं। यहां पर ‘उमराव जान’ की स्क्रीनिंग की तस्वीरें हैं।

Vartika TolaniThu, 26 June 2025 09:24 PM
1/8

उमराव जान

मुंबई में आज रात 'उमराव जान' के री-रिलीज से पहले आयोजित ग्रैंड स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे रेड कार्पेट पर नजर आए।

2/8

रेखा का लुक

सबसे ज्यादा नजरें रेखा पर टिकी रहीं, जो अपने पुराने 'उमराव जान' वाले अंदाज में ही पहुंचीं। उन्होंने सफेद और गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, साथ में भारी ज्वेलरी और शानदार मेकअप। रेखा को देखकर ऐसा लगा जैसे फिल्म की उमराव जान फिर से सामने आ गई हो।

3/8

ए आर रहमान

जब ए आर रहमान रेड कार्पेट पर पहुंचे और उन्हाेंने रेखा को देखा तो तुरंत अपना फोन निकाल लिया। उन्होंने रेखा के साथ सेल्फी ली। वहीं रेखा ने उनके गालों पर किस किया।

4/8

अनिल कपूर

अनिल कपूर को देख रेखा के अंदर का बच्चा जाग उठा। उन्होंने अनिल कपूर के साथ डांस किया।

5/8

सिमी गरेवाल

सिमी गरेवाल के साथ भी रेखा ने फोटोज क्लिक करवाईं और उन्हें धन्यवाद कहा।

6/8

तब्बू

तब्बू को देख रेखा उछल पड़ीं। उन्होंने तब्बू को गले लगाया और खूब सारा प्यार लुटाया।

7/8

नुसरत भारूचा

नुसरत भारूचा को देख रेखा खुश हो गईं।

8/8

जॉनी लीवर

जॉनी लीवर के साथ रेखा ने खास पोज दिए।