Hindi Newsफोटोमनोरंजनशेफाली जरीवाला के 'कांटा लगा' करने के खिलाफ थे पिता, एक्ट्रेस को मिले थे 7 हजार रुपये

शेफाली जरीवाला के 'कांटा लगा' करने के खिलाफ थे पिता, एक्ट्रेस को मिले थे 7 हजार रुपये

42 साल की उम्र में शेफाली जरीवाला ने दुनिया को अलविदा कहा। शेफाली को कांटा लगा गाने से पहचान मिली। क्या आप जानते हैं कि शेफाली के पिता इस गाने के खिलाफ थे। वो नहीं चाहते थे शेफाली कांटा लगा गाना करें। 

Harshita PandeySat, 28 June 2025 01:03 PM
1/8

42 साल की उम्र में हुआ निधन

बिग बॉस 13 के घर में नजर आईं शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उनके निधन से इंडस्ट्री और फैंस सदमे में हैं।

2/8

कांटा लगा गर्ल

शेफाली जरीवाला को इंडस्ट्री में पहचान कांटा लगा गाने से मिली थी। उन्हें फैंस कांटा लगा गर्ल के नाम से जानते थे। आइए जानते हैं कांटा लगा गाने की कहानी।

3/8

20 साल की उम्र में किया गाना

शेफाली को जब कांटा लगा गाना ऑफर हुआ तब शेफाली की उम्र लगभग 20 साल की थीं। उस वक्त वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं।

4/8

कॉलेज के बाहर डायरेक्टर्स ने शेफाली को देखा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर राधिका राव और विनय सपरू ने शेफाली को कॉलेज के बाहर देखा था। इसके बाद दोनों ने शेफाली को वो गाना ऑफर किया।

5/8

शेफाली के पिता थे गाने के खिलाफ

शेफाली ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो ये गाना करें। उनके पिता का मानना था कि ये गाना काफी बोल्ड है।

6/8

क्यों खिलाफ थे शेफाली के पिता

शेफाली ने बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वो एक ऐसा गाना करें जिसमें वो बोल्ड कपड़े पहनें, एडल्ट मैगजीन पढ़ती नजर आएं या डिस्कोथेक जाएं।

7/8

मिले थे 7 हजार रुपये

शेफाली ने कहा कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वो पढ़ाई पर ध्यान दें, लेकिन शेफाली ये गाना करना चाहती थीं, वो टीवी पर दिखना चाहती थीं। इस गाने के लिए शेफाली जरीवाला को 7 हजार रुपये मिले थे।

8/8

मां की मदद से पिता को मनाया

शेफाली ने बताया था, "मेरे पिता इस चीज के खिलाफ थे। तो पहले मैंने अपनी मां को मनाया और बाद में मैंने और मेरी मां ने पिता को मनाया।।" शेफाली ने माना था कि उस गाने से उनकी लाइफ पूरी तरह बदल गई थी।