Hindi Newsफोटोमनोरंजन'रामायण' के राम की भाभी खूबसूरती में देती थीं बड़ी हिरोइनों को मात, नरगिस संग कर चुकी हैं काम

'रामायण' के राम की भाभी खूबसूरती में देती थीं बड़ी हिरोइनों को मात, नरगिस संग कर चुकी हैं काम

अरुण के राम के किरदार ने दर्शकों पर इतना प्रभाव डाला कि लोग उन्हें असल  जिंदगी में भी राम ही मानते थे। वो  जहां भी जाते लोग उनके पैर छूते।  

Priti KushwahaSat, 10 May 2025 06:33 PM
1/8

अरुण गोविल

रामानंद सागर के धार्मिक शो 'रामायण' में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को कौन नहीं जानता है। अरुण ने राम का किरदार निभाकर मानों उसमें जान डाल दी हो।

2/8

छूते हैं पैर

अरुण के राम के किरदार ने दर्शकों पर इतना प्रभाव डाला कि लोग उन्हें असल  जिंदगी में भी राम ही मानते थे। वो  जहां भी जाते लोग उनके पैर छूते।  

3/8

एक्ट्रेस हैं भाभी

अरुण गोविल के बारे में सब लोग जानते हैं,  लेकिन क्या आप उनकी भाभी के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो बता दें कि अरुण गोविल की भाभी बॉलीवुड की एक जानी मानी खूबसूरत एक्ट्रेस हैं।

4/8

ये हैं अरुण की भाभी

अरुण गोविल की भाभी का नाम एक्ट्रेस तबस्सुम है। अरुण के बड़े भाई विजय गोविल ने तबस्सुम से शादी की है।

5/8

इस शो की होस्ट

तबस्सुम अपने जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस रही हैं। वो दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' की होस्ट थीं। तबस्सुम का यह शो 21 साल तक चला था। इसमें वो फिल्मी हस्तियों और टेलीविजन के स्टार्स बतौर गेस्ट बनकर आते थे।

6/8

नरगिस संग किया काम

यही नहीं, तबस्सुम ने नरगिस के साथ बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो 'मेरा सुहाग', 'मंझधार', 'बड़ी बहन', 'बैजू बावरा', 'तेरे मेरे सपने', 'चमेली की शादी', 'स्वर्ग' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

7/8

पत्नी भी रहीं एक्ट्रेस

तबस्सुम ही नहीं अरुण गोविल ने की पत्नी श्रीलेखा गोविल भी एक एक्ट्रेस रह  चुकी हैं।  श्रीलेखा ने साल 1996 में फिल्म 'हिम्मतवर' और 'छोटा सा घर' जैसी फिल्मों में काम किया।

8/8

बड़े स्टार्स संग काम

 'हिम्मतवर' में उन्होंने धर्मेंद्र, मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन शेयर किया है। अरुण गोविल और श्रीलेखा के दो बच्चे एक बेटा अमल गोविल और एक बेटी सोनिका गोविल हैं।