आप बॉलीवुड की टैजिडी, ड्रामा और म्यूजिकल फिल्मों के शौकीन हैं? अगर हां, तो आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही एक कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बता रहे हैं।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने कुल 9 अवार्ड्स जीते थे।
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है आनंद।
आईएमडीबी की मानें तो इस फिल्म को 1972 में बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। राजेश खन्ना को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था।
अमिताभ बच्चन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। बेस्ट स्टोरी का फिल्मफेयर अवार्ड भी इसी फिल्म को मिला था।
गुलजार को फिल्म के लिए बेस्ट डायलोग का भी फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। ऋषिकेश मुखर्जी को इस फिल्म के लिए बेस्ट एडिटर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। वहीं, ऋषिकेश मुखर्जी को इस फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था।
इस फिल्म का क्लाइमेक्स लोगों को रुला देता है। राजेश खन्ना की इस फिल्म के क्लाइमेक्स में मौत हो जाती है। इस फिल्म के गाने आज भी सुने जाते हैं।
अगर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 8.1 है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।