Hindi Newsफोटोमनोरंजनप्रभास से अक्षय कुमार तक, कन्नप्पा के लिए किसने वसूली मोटी रकम, इन दो सुपरस्टार ने नहीं लिए एक भी पैसे

प्रभास से अक्षय कुमार तक, कन्नप्पा के लिए किसने वसूली मोटी रकम, इन दो सुपरस्टार ने नहीं लिए एक भी पैसे

कन्नप्पा के रिलीज का हर किसी को लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आज यानी 27 जून को विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा देशभर के सिनेमाघरों मे रिलीज हो गई है।

Priti KushwahaFri, 27 June 2025 12:42 PM
1/8

प्रभास से अक्षय कुमार तक, कन्नप्पा के लिए किसने वसूली मोटी रकम

Kannappa Star Cast Fees: विष्णु मांचू की मोस्ट अवेटेड पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट बनी थी। फिल्म में  एक नहीं, बल्कि कई सुपरस्टार्स एक साथ  नजर आ रहे हैं।

2/8

सिनेमाघरों में हुई रिलीज

कन्नप्पा के रिलीज का हर किसी को लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में आज यानी 27 जून को विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा देशभर के सिनेमाघरों मे रिलीज हो गई है।

3/8

किसने कितनी वसूली फीस

हर बार देखा जाता है कि दर्शकों को फिल्म के साथ स्टार्स की फीस जानने का भी काफी क्रेज रहता है। तो चलिए जानते हैं कन्नप्पा लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है।

4/8

अक्षय कुमार

कन्नप्पा में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के लिए अक्षय ने 6 करोड़ रुपए फीस ली है।

5/8

मोहनलाल

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने इस फिल्म में एक रहस्यमयी किरदार निभाया है।  रहे हैं। हालांकि, मूवी में मोहनलाल का रोल ज्यादा लंबा नहीं है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई पैसा नहीं लिया है।

6/8

प्रभास

भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रभास कन्नप्पा में रुद्र की भूमिका निभा रहे हैं। मोहनलाल की तरह प्रभास ने भी इस फिल्म के लिए एक भी पैसा चार्ज नहीं किया। मूवी में प्रभास का रोल भी काफी छोटा है।

7/8

मैं उनका ऋणी हूं

विष्णु मांचू ने जूम के साथ अपने इंटरव्यू में कहा था, "प्रभास और मोहनलाल ने मुझसे कोई फीस नहीं ली। लेकिन उनकी मेहनत के लिए मुझे फिल्म रिलीज होने और फिल्म की सफलता के बाद उन्हें पैसे देने होंगे। मैं उनका ऋणी हूं।"

8/8

काजल अग्रवाल

  कन्नप्पा में काजल अग्रवाल ने माता पार्वती का रोल निभाया है। इस फिल्म के लिए काजल ने 2 करोड़ रुपये चार्ज  किए हैं। हालांकि, मूवी के लिए काजल की फीस अभी पूरी तरह से कंफर्म  नहीं है।