रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल 'रामायण' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस शो में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया को लोग माता सीता का दर्जा देते हैं। दीपिका ने 'रामायण' के अलावा कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हिंदी के अलावा मलयालम, कन्नडा, बंगाली, भोजपुरी और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। आज हम आपको दीपिका की हिंदी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं...
साल 1983 में रिलीज हुई दीपिका की फिल्म सुन मेरी लैला में उनके साथ राज किरन लीड रोल में थे। इस मूवी को IMDb पर 6.1 रेटिंग मिली है।
पत्थर मूवी में दीपिका ने चमेली नाम का किरदार निभाया था। इसमें उनके अलावा ओम पुरी, गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 4.9 रेटिंग मिली है।
साल 1986 में रिलीज हुई काला धंधा गोरे लोग में सुनील दत्त, अनीता राज, अमृता सिंह, संजय खान लीड रोल में थे। मूवी में दीपिका चिखलिया का कैमियो था। इसे IMDb पर 5.4 रेटिंग मिली है।
दीपिका की फिल्म चीख साल 1986 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा रजा मुराद, जावेद खान अहम किरदार में थे। इसे IMDb पर 5.7 रेटिंग मिली है।
ये एक हॉरर ड्रामा मूवी है। इसमें दीपिका के किरदार का नाम सेक्सी रोजी था। इसे IMDb पर 4.4 रेटिंग मिली है।
भगवान दादा मूवी में दीपिका के अलावा रजनीकांत, श्रीदेवी, राकेश रोशन जैसे कलाकार लीड रोल में थे। ये मूवी साल 1986 में रिलीज हुई थी। इसे IMDb पर 4.7 रेटिंग मिली है।
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म खुदाई में दीपिका के साथ राजेश खन्ना और माधवी अहम किरदार में थीं। इसे IMDb पर 5.8 रेटिंग मिली है।
इस मूवी में दीपिका के साथ लीड रोल में राकेश बेदी, भूपेंद्र जैसे कलाकार थे।
गालिब साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसे IMDb पर 5.0 रेटिंग मिली है।
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना, भूमी पेडनेकर और यामी गौतम जैसे स्टार्स थे। मूवी में दीपिका ने यानी की मां का किरदार निभाया था। इसे IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है।