Hindi Newsफोटोमनोरंजन'रामायण' के अलावा इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अरुण गोविल, IMDb लिस्ट में नंबर 1 पर ये है मूवी

'रामायण' के अलावा इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अरुण गोविल, IMDb लिस्ट में नंबर 1 पर ये है मूवी

'रामायण' से पहले अरुण कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, उन्हें पहचान राम के किरदार से मिली। अरुण ने छोटे पर्दे के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है।

Priti KushwahaFri, 16 May 2025 05:02 PM
1/12

'रामायण' के अलावा इन फिल्मों में काम कर चुके हैं अरुण गोविल

रामानंद सागर की 'रामायण' में श्री राम की भूमिका से एक्टर अरुण गोविल दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। 'रामायण' से पहले अरुण कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, उन्हें पहचान राम के किरदार से मिली। अरुण ने छोटे पर्दे के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है। आज हम आपको अरुण गोविल हिंदी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं...

2/12

पहेली

साल 1977 में रिलीज हुई फिल्म पहले से अरुण गोविल ने अपने करियर की शुरुआत की थी।  इस फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन्स के तारा सिंह बड़जात्या ने किया था। इसमें उन्होंने बलराम के किरदार में नजर आए थे। इस मूवी को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

3/12

सावन को आने दो

इस मूवी ने अरुण को एक खास पहचान दिलाई। इस  फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। फिल्म में उनके अपोजिट रीता भादुड़ी लीड रोल में थीं। इस मूवी को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

4/12

सांच को आंच नहीं

साल  1979  में रिलीज  हुई फिल्म सांच को आंच नहीं में अरुण एक्ट्रेस मधु  कपूर के साथ दिखे थे। इस मूवी को IMDb पर 7.2 रेटिंग मिली है।

5/12

श्रद्धांजलि

 'श्रद्धांजलि' में अरुण गोविल, राखी संग दिखाई दिए थे। ये फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी। इस मूवी को IMDb पर 7.0 रेटिंग मिली है।

6/12

जियो तो ऐसे जियो

  अरुण ने देबाश्री रॉय संग 'जियो तो ऐसे जियो' मूवी में काम किया। इसे राजश्री प्रोडक्शन के तहत बनाया गया था। इस मूवी को IMDb पर 4.3 रेटिंग मिली है।

7/12

भूमि

यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जो बृज भाषा पर बनी थी। इसे शिव कुमार ने बनाया था। इसमें अरुण ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था।

8/12

अय्याश

'अय्याश' में अरुण गोविल के अलावा संजीव कुमार और मदन पुरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इसे शक्ति सामंत द्वारा निर्देशित किया गया था।  इस मूवी को IMDb पर 5.4 रेटिंग मिली है।

9/12

हिम्मतवाला

अरुण गोविल ने श्रीदेवी के साथ 'हिम्मतवाला' फिल्म में काम किया है। उन्होंने मूवी में गूंगे और बहरे युवक की भूमिका निभाई थी। इस मूवी को IMDb पर 4.7 रेटिंग मिली है।

10/12

ससुराल

'ससुराल' 1984 में रिलीज हुई थी। इसमें अरुण एक्ट्रेस साधना सिंह के साथ नजर आ चुके हैं। इस मूवी को IMDb पर 6.7 रेटिंग मिली है।

11/12

बादल

  ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें अरुण गोविल के साथ शम्मी कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, पूनम ढिल्लो, मदन पुरी और राजेंद्र नाथ जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म को आनंद सागर ने निर्देशित किया था। इस मूवी को IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली है।

12/12

ओएमजी 2

  अरुण गोविल ने  फिल्म 'ओह माई गॉड' के सीक्वल में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके अलावा अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में थे। इस मूवी को IMDb पर 7.5 रेटिंग मिली है।