Hindi Newsफोटोमनोरंजनमहाभारत के दुर्योधन की टॉप 10 फिल्में, इस मूवी की शूटिंग में अमिताभ को मारा था ऐसा पंच मरते-मरते बचे थे एक्टर

महाभारत के दुर्योधन की टॉप 10 फिल्में, इस मूवी की शूटिंग में अमिताभ को मारा था ऐसा पंच मरते-मरते बचे थे एक्टर

पुनीत ने कई फिल्मों में भी काम किया है। वो बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम कर चुके हैं। आज हम आपको इनकी 10 फिल्मों के बाद में बताने जा रहे हैं।

Priti KushwahaMon, 26 May 2025 04:22 PM
1/11

पुनीत इस्सर

महाभारत में दुर्योधन का किरदार एक्टर पुनीत इस्सर ने निभाया था। दुर्योधन के रोल पुनीत को एक बड़ी पहचान दिलाई थी। पुनीत ने कई फिल्मों में भी काम किया है। वो बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम कर चुके हैं। आज हम आपको इनकी 10 फिल्मों के बाद में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IMDb पर शानदार रेटिंग मिली है।

2/11

द कश्मीर फाइल्स

साल 2022 में आई विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स में पुनीत ने डीजीपी हरि नारायण का रोल निभाया था। उनके अलावा मूवी में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 8.5 रेटिंग मिली है।

3/11

योद्धा

योद्धा में पुनीत के अलावा साउथ एक्टर मोहनलाल और एक्ट्रेस मधु लीड रोल में थीं। इस मूवी को IMDb पर 8.4 रेटिंग मिली है।

4/11

राजा और राना

इस मूवी में पुनीत के अलावा अशोक कुमार, प्राण, ओम प्रकाश, टुन टुन और शक्ति कपूर जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

5/11

बॉर्डर

साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर में पुनीत ने अहम किरदार निभाया था। इसमें उनके अलावा सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है।

6/11

प्यार की जीत

साल 1987 में रिलीज हुई प्यार की जीत में पुनीत इस्सर के अलावा रेखा, विनोद मेहरा और शशि कपूर अहम किरदार में थे। इस मूवी को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है।

7/11

कुली

अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म कुली में पुनीत ने विलेन का किरदार निभाया था। एक फाइट सीन की शूटिंग के दौरान पुनीत ने बिग बी के पेट में ऐसा पंच मारा कि उनकी जान जाते-जाते बची। इस मूवी को IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली है।

8/11

कृष

ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा स्टारर कृष मूवी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में पुनीत का रोल छोटा होने के बावजूद काफी मजेदार था। इस मूवी को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है।

9/11

भाग्य देवता

इस फिल्म में रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती, ममता कुलकर्णी और पुनीत अहम किरदार में थे। इस मूवी को IMDb पर 6.5 रेटिंग मिली है।

10/11

पुराना मंदिर

साल 1984 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म पुराना मंदिर में पुनीत के अलावा मोहनीश बहल और सतीश शाह जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 6.3 रेटिंग मिली है।

11/11

बचना ऐ हसीनों

ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु, पुनीत जैसे कलाकार थे। इस मूवी को IMDb पर 6.2 रेटिंग मिली है।