Hindi Newsफोटोमनोरंजनअंदर से ऐसा दिखता है अनिल कपूर का आलीशान घर, जिम, टैरेस गार्डन जैसी हैं सुविधाएं

अंदर से ऐसा दिखता है अनिल कपूर का आलीशान घर, जिम, टैरेस गार्डन जैसी हैं सुविधाएं

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर पिछले करीब 40 सालों से मुंबई के अपने इस आलीशान घर में रह रहे हैं। पहले ये एक बिल्डिंग हुआ करती थी जिसे एक्टर ने खुद अपनी मेहनत से खूबसूरत घर बनाया है। एक्टर के तीनों बच्चे इसी घर में बड़े हुए हैं। देखिए अंदर से कैसा दिखता है अनिल कपूर का घर।

Usha ShrivasMon, 9 June 2025 09:18 AM
1/9

अनिल कपूर का घर

अनिल कपूर ने बताया उनकी पत्नी सोनम कपूर के साथ प्रेग्नेंट थीं जब वो इस घर में आए थे। उनके इस घर में आलीशान व्यू के साथ टैरेस गार्डन, खूबसूरत व्यू वाली बालकनी है। देखिए अनिल कपूर का घर।

2/9

स्टडी रूम

ये अनिल कपूर का ऑफिस कम स्टडी रूम है जो एक खूबसूरत बालकनी से जुड़ा हुआ है। एक्टर इस कमरे में अपनी सभी फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनते हैं। ये जगह उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने सजाई है।

3/9

तीन मंजिला घर

अनिल कपूर ने बताया कि पहले ये घर एक बिल्डिंग थी जिसे उन्होंने अपना घर बनाया है। यहां दूसरे फ्लोर पर उनकी छत और खूबसूरत कमरे हैं। इन सीढ़ियों को बाद में इस घर से जोड़ा गया है।

4/9

मंदिर

ये घर का मंदिर है। अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर की भगवान में आस्था है और उनके घर का हर शुभ काम उन्हीं के आशीर्वाद से होता है।

5/9

टीवी रूम

टीवी रूम ये अनिल कपूर के घर का कोजी सा टीवी रूम है। यहां अक्सर वो अपनी पत्नी और तीनों बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं। सभी टीवी टाइम और साथ मस्ती करने का टाइम यहीं बिताते हैं। यहां किताबों का ढेर भी देखा जा सकता है।

6/9

डाइनिंग टेबल

ये घर का डाइनिंग टेबल हैं। सामने दीवार पर एक पेंटिंग भी है जिसे शायद सुनीता कपूर ने बनाया है। पेंटिंग पर सुनीता का नाम लिखा हुआ है।

7/9

जिम

अनिल कपूर के घर में एक बड़ा जिम भी है। एक्टर फिट रहना पसंद करते हैं। जब कभी उन्हें घर से बाहर निकलने का समय नहीं मिलता तो ऐसे में वो अपने घर में ही वर्कआउट करते हैं। कोविड के समय में एक्टर ने अपनी इस जिम में सबसे अधिक से समय बिताया है।

8/9

टैरेस गार्डन

ये अनिल कपूर के घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है, उनका टैरेस गार्डन। एक्टर अपना अधिकतर समय इसी जगह पर बिताना पसंद करते हैं। यहां पौधों के बीच सोफा लगाया गया है। अचार की बरनी रखी हुई हैं।

9/9

टैरेस सेटिंग एरिया

अनिल कपूर की छत का ये दूसरा हिस्सा है। यहां खूब सारे पौधों को देखा जा सकता है। कुर्सियां लगाई गई है। एक्टर और उनके परिवार की शामें अक्सर यहीं गुजरती हैं। (ये तस्वीरें एशियन पेंट के एक वीडियो से ली गई हैं।)