Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: किचन में भूलकर भी उल्टी न रखें ये चीजें, पड़ता है बुरा असर

वास्तु शास्त्र: किचन में भूलकर भी उल्टी न रखें ये चीजें, पड़ता है बुरा असर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का रसोईघर का खास महत्व होता है, ये घर की समृद्धि, स्वास्थ्य, पॉजिटिव एनर्जी का केंद्र होता है। साथ ही रसोईघर में रखी वस्तुओं की दिशा और स्थिति सीधा प्रभाव हमारे जीवन पर डालती है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि वास्तु के अनुसार रसोई घर में कौन सी चीजें उलटी नहीं रखनी चाहिए।

Dheeraj PalFri, 20 June 2025 11:16 PM
1/7

पारिवारिक कलह की वजह

मान्यतानुसार यदि किचन कुछ वस्तुएं वास्तु के मुताबिक गलत तरीके से उल्टी रखी जाएं, तो इससे देवी अन्नपूर्णा की कृपा बाधित होती है। इसके अलावा घर में दरिद्रता, रोग प्रवेश करता है। साथ ही यह पारिवारिक कलह की वजह बनती हैं।

2/7

छुरी-कांटा

रसोईघर में चाकू, कांटे या किसी भी प्रकार की धारदार वस्तु को यदि उल्टा रखा जाए, तो यह घर में कलह, वाद-विवाद और मानसिक तनाव को आमंत्रित करता है। यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है और परिवार के सदस्यों में कटुता लाता है।

3/7

तवा या कढ़ाही उल्टी रखना

भोजन पकाने के बाद अक्सर तवे या कढ़ाही को उल्टा करके रख दिया जाता है, जो वास्तु दोष उत्पन्न करता है। वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार, तवा और कढ़ाही दोनों ही राहु का प्रतीक होते हैं।

4/7

देवी अन्नपूर्णा का अपमान 

इसके अलावा यह देवी अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है और इससे घर में अन्न का अपव्यय, आर्थिक परेशानी और रोग बढ़ सकते हैं।

5/7

नल से टपकता हुआ पानी

रसोईघर में यदि नल से लगातार पानी टपक रहा हो तो यह धन हानि और स्वास्थ्य हानि का संकेत माना जाता है। पानी का बहाव जीवन ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे में इसे शीघ्र ठीक कराना चाहिए।

6/7

झूठे बर्तन रातभर न छोड़ें

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रात को रसोईघर में झूठे बर्तन छोड़ना अत्यंत अशुभ होता है। इससे घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता और नकारात्मक शक्तियाँ सक्रिय हो जाती हैं।

7/7

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।