Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु के अनुसार इस तरह के घर में ना रहना चाहिए और ना खरीदना चाहिए

वास्तु के अनुसार इस तरह के घर में ना रहना चाहिए और ना खरीदना चाहिए

घर के आकार का और घर के आस-पास की जगहों का आपके ऊपर अधिक प्रभाव होता है, इसलिए घर खरीदते समय या घर में रहते समय आपको वास्तु के अनुसार कुछ बातों पर विचार कर लेना चाहिए।  वास्तु के अनुसार ऐसा ना होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Anuradha PandeyMon, 23 June 2025 12:13 PM
1/5

घर की जमीन का आकार कैसा हो

जमीन का आकार भी वास्तु के अनुसार बहुत मायने रखता है। इसलिए आपको घर को खरीदते समय या फिर घर में रहने के लिए आते समय इन बातों का पता होना चाहिए कि किस आकार का प्लाट या घर आपके लिए शुभ नहीं है, यहां हम बता रहे हैं, ऐसे ही घरों के बारे में जिनमें आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए।

2/5

कौन सा घर है रहने के लिए शुभ

अगर आपके प्लाट या घर का आकार वर्गाकार या आयताकार है, तो रहने के लिए बहुत शुभ है। ऐसे घर में रहने से आपकी धन, आयु और वैभव बढ़ता है। इसके अलावा अगर नीचे बताए गए आकारों में से आपके घर का आकार है, तो आपको वास्तु के अनुसार इस पर विचार करना चाहिए।

3/5

भूमि का कोई भी कोना अगर कम ज्यादा ना हो

अगर आपके घर की जमीन सम और चौरस हो तो वह प्लाट उत्तम है। भूमि का कोई भी कोना अगर कम ज्यादा हो तो वास्तु के अनुसार इससे आपकी पारिवारिक परेशानियों में वृद्धि होती है और मानसिक दिक्कतें बनी रहती हैं। इसके अलावा पांच कोने वाली जमीन पर रहने से भी दुख बढ़ता है।

4/5

घर के पास ना हों मंदिर या अस्पताल

आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके घर के आसपास किसी मंदिर की छाया ना पड़े, इसके अलावा अस्पताल, और कारखाना भी आपके घर से 80 फीट की दूरी पर होना चाहिए।

5/5

कैसे घर में रहने से परेशानी

आपको घर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका घर त्रिकोणीय, हीरे के आकार का ना हो, ऐसे घर अच्छे नहीं होते हैं और इसलिए इन्हें नहीं खरीदना चाहिए। कोने में कटी हुई या सिरहीन शरीर जैसी जमीन से बचना चाहिए, जिससे रहने वाले को परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।