Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणवास्तु शास्त्र: घर में बांसुरी रखने के 5 फायदे

वास्तु शास्त्र: घर में बांसुरी रखने के 5 फायदे

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में बांसुरी रखने के बारे में बताया गया है। यह भगवान कृष्ण को काफी प्रिय है। वास्तु की मानें, तो जिस घर में बांसुरी होती है, वहां कई लाभ होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर में बांसुरी रखने से क्या होता है।

Dheeraj PalSun, 22 June 2025 08:54 PM
1/7

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस घर में बांसुरी होती है, वहां किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नहीं होता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

2/7

कृष्णा का वास

वास्तु के मुताबिक जिस घर में बांसुरी होती है, वहां श्री कृष्णा का वास भी रहता है। उनकी कृपा से घर में सुख शांति बरकरार रहती है।

3/7

मां लक्ष्मी की कृपा

घर में बांसुरी रखने से कभी भी घर में धन ऐश्वर्य की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी ऐसे घरों में धन वैभव का आशीर्वाद देती है

4/7

कुबेर देव से संबंध

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बांसुरी का संबंध धन के देवता कुबेर से होता है। बांसुरी की ध्वनि मन और मस्तिष्क को शांत रखती है। साथ बांसुरी को कलात्मक और रचनात्मक से भी जोड़ा जाता है।

5/7

कार्यस्थल पर रखने के फायदे

बांसुरी को घर के मंदिर में रखना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जिसको भी व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है या बिजनेस में धन की कमी हो रही है, उसे अपने कार्यस्थल पर बांसुरी रखने से लाभ मिलता है।

6/7

कैसी होनी चाहिए बांसुरी

मान्यतानुसार प्लास्टिक या अन्य धातु की जगह लकड़ी की बांसुरी का प्रयोग करें। धातु की बांसुरी रखनी ही है तो घर में सोने या चांदी की बांसुरी रखें।

7/7

नोट

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।