वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मोर पंख रखने से बुरी शक्तियों का नाश होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसे हमेशा घर में उत्तर-पूर्व दिशा या प्रवेश द्वार पर रखना शुभ माना जाता है।
घर में मोर पंख रखने मन को शांति मिलती है। इसे ध्यान कक्ष या जहां आप मेडिटेशन करते हैं, वहां रखने से आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है।
घर में मोर पंख रखने से धन में बढ़ोतरी होती है। क्योंकि यह भगवान कृष्ण से जुड़ा है, जो दिव्य प्रेम का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसे पूजा स्थल या फिर तिजोरी में रखने से आर्थिक लाभ होता है।
मोर पंख बुध तत्व को मजबूत करता है, जो बुद्धि और संचार का प्रतीक है। यह छात्रों को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। अगर बच्चे का पढ़ने में मन नहीं लगता है, तो इसे स्टडी टेबल पर रखने से एकाग्रता बढ़ती है और ध्यान केंद्रित रहता है। साथ ही आपके दिमाग को साफ करता है।
कमरे के दक्षिण-पूर्व या उत्तर दिशा में मोर पंख रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा रिश्तों में सुधार होता है। कई लोग बेहतर फोकस और रचनात्मकता के लिए उन्हें अपने अध्ययन या कार्यक्षेत्र के पास भी रखते हैं।
यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।