Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu: मनी प्लांट से जुड़े ये 5 वास्तु उपाय बना सकते हैं धनवान, घर में लाते हैं सुख-समृद्धि

Vastu: मनी प्लांट से जुड़े ये 5 वास्तु उपाय बना सकते हैं धनवान, घर में लाते हैं सुख-समृद्धि

Money Plant Vastu Upay: वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट को लगाना अत्यंत शुभ होता है। यह पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। जानें मनी प्लांट से जुड़े खास वास्तु उपाय-

Saumya TiwariThu, 15 May 2025 10:28 AM
1/6

मनी प्लांट को घर में लगाने से क्या लाभ होता है

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर में लगाने के लाभ के बारे में बताया गया है। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट घर में सुख-शांति व समृद्धि लाने में सहायक होता है। लेकिन इसे सही दिन, दिशा व स्थान पर लगाना महत्वपूर्ण है। क्योंकि गलत में दिशा या जगह में लगा मनी प्लांट जीवन में मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर आप भी अपने जीवन में आर्थिक स्थिरता व खुशहाली चाहते हैं, तो जानें मनी प्लांट से जुड़े खास वास्तु उपाय-

2/6

मनी प्लांट को किस दिन लगाना शुभ होता है

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि वैवाहिक जीवन में मधुरता लाने के लिए मनी प्लांट को शुक्रवार के दिन बेडरूम में रखना चाहिए।

3/6

ऊंचाई वाले स्थान पर लगाना चाहिए मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां पर ऊंचाई हो। इसे जमीन पर नहीं लगाना चाहिए। इसे ऊंची जगह पर रखने से शाखाएं ऊपर की ओर फैलती हैं। जिसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ रही है।

4/6

हरा भरा हो मनी प्लांट

मनी प्लांट को नियमित रूप से पानी देना चाहिए। मनी प्लांट जितना हरा-भरा होगा, उतना ही घर में धन का आवक बढ़ेगा। अगर मनी प्लांट की पत्तियां या शाखाएं मुरझा जाएं या सूख जाएं तो इसे अशुभ माना गया है, इस स्थिति में इसे हटा देना चाहिए या पौधे की देखभाल करनी चाहिए।

5/6

मनी प्लांट जमीन पर नहीं लगाना चाहिए

मनी प्लांट को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेशा कांच या मिट्टी के गमले में ही लगाना चाहिए। इसे नीले या हरे रंग के कांच में लगाना शुभ माना गया है।

6/6

मनी प्लांट को लगाने की शुभ दिशा

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। यह दिशा मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर की मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक स्थिरता आती है।