फेंगशुई में कछुआ दीर्घायु, स्थिरता और धन का प्रतीक है। इसे घर के उत्तर दिशा या बेडरूम में रखें। धातु या पत्थर का कछुआ सबसे शुभ माना जाता है। इसे पानी से भरे पात्र में रखने से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है। ध्यान रखें, कछुए का सिर घर के अंदर की ओर हो।
एक्वेरियम घर में धन प्रवाह को बढ़ाता है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा (धन क्षेत्र) में रखें। विशेषज्ञों के मुताबिक, एक्वेरियम में 8 सुनहरी और 1 काली मछली रखना शुभ है। साफ पानी और स्वस्थ मछलियां सकारात्मक ऊर्जा लाती हैं। गंदा एक्वेरियम नकारात्मकता बढ़ा सकता है, इसलिए नियमित सफाई जरूरी है।
फेंगशुई मेंढक, जिसे मनी फ्रॉग भी कहते हैं, धन और समृद्धि का प्रतीक है। इसे मुख्य द्वार के पास या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। मेंढक के मुंह में सिक्का होना चाहिए और उसका सिर घर की ओर होना चाहिए।
3 या 9 फेंगशुई सिक्के लाल रिबन में बांधकर रखने से धन आकर्षित होता है। इन्हें पर्स, तिजोरी या दक्षिण-पूर्व दिशा में लटकाएं। ये सिक्के समृद्धि और सौभाग्य लाते हैं। पुराने चीनी सिक्कों का उपयोग अधिक प्रभावी माना जाता है।
स्फटिक या क्रिस्टल सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। गोल स्फटिक बॉल को लिविंग रूम या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। यह धन, करियर, और रिश्तों में संतुलन लाता है। साफ और चमकदार स्फटिक चुनें और इसे नियमित रूप से धोएं।
यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।