Hindi Newsएनसीआर न्यूज़women patient sexually assaulted in delhi hospital died accused arrested

दिल्ली के अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ यौन उत्पीड़न, मौत के बाद मच गया हड़कंप; आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक युवती के साथ अस्पताल में यौन उत्पीड़न के बाद मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीThu, 26 June 2025 09:12 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ यौन उत्पीड़न, मौत के बाद मच गया हड़कंप; आरोपी गिरफ्तार

किसी देश की राजधानी दुनिया की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक होती है। और राजधानी के अस्पतालों की सुरक्षा और कड़ी होती है। लेकिन दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। यहां के एक अस्पताल में बेहोशी और नशे की हालत में एक महिला को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में भर्ती महिला के साथ उसी वार्ड में भर्ती दूसरे पुरुष मरीज ने यौन उत्पीड़न किया। बुधवार को इलाज के दौरान पीड़ित महिला की मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली का है। यहां एक लड़की अकेली ही रहती है। एक दिन वो बेहोशी और नशे की हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे इलाके के सरकार अस्पताल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसे भर्ती करने के बाद स्थानीय लोग वापस चले गए। जिस वार्ड में वो युवती भर्ती थी, उसी में फैज नाम का एक युवक भी भर्ती था। फैज पर आरोप है कि उसने यहां भर्ती युवती के साथ यौन उत्पीड़न किया है। फैज द्वारा यौन उत्पीड़ने के बाद युवती की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यौन उत्पीड़न से मौत का संबंध नहीं लग रहा है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया कि युवती की मौत के बाद अस्पताल के स्टाफ ने बताया था कि उसी वार्ड में भर्ती एक पुरुष मरीज ने युवती के साथ मारपीट की थी और उसके साथ यौन उत्पीड़न भी किया था। इसके बाद युवती को जीटीबी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।

इस मामले पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने मोहम्मद फैज नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फैज कच्ची खजूरी का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि वो युवती के पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद युवती की मौत का सही कारण पता लग जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें