Hindi NewsNcr NewsNoida NewsYamuna Authority Begins Land Acquisition for International Film City in Greater Noida

फिल्म सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी

-सेक्टर-21 में 1000 एकड़ में प्रोजेक्ट विकसित होगा -रबूपुरा के किसानों से 15

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 20 June 2025 10:02 PM
share Share
Follow Us on
फिल्म सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी

ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-21 में विकसित होने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लिए शेष भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए रबूपुरा के 16 किसानों की सूची का प्रकाशन किया गया है, जिनसे 15 दिन में आपत्ति मांगी गई है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 1000 एकड़ में फिल्म सिटी विकसित होनी है। अब तक सिर्फ 230 एकड़ भूमि का ही अधिग्रहण हो सका है, जिस पर बेव्यू कंपनी को कब्जा भी दे दिया गया है। साथ ही, इसका लेआउट प्लान भी तैयार है। वहीं, अब प्राधिकरण ने शेष 750 एकड़ भूमि के अधिग्रहण को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है।

प्राधिकरण की ओर से रबूपुरा के 16 किसानों से भूमि क्रय करने के लिए सूची का प्रकाशन किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क के 14 किसानों की सूची का प्रकाशन हुआ है। यह किसान भी रबूपुरा के हैं। इसके अलावा सेक्टर- 11 और 33 के लिए भूमि अधिग्रहण की तैयारी है। वहीं, फिनटेक सिटी के लिए भी पांच किसानों की सूची का प्रकाशन किया गया है। सभी किसनों से 15 दिनों में आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद प्राधिकरण अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें