पानी निकालने के विवाद में पथराव
रबूपुरा में एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पड़ोसी ने गंदे पानी को उसके घर की ओर बहा दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर पथराव किया, जिससे पीड़ित का भाई घायल...
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 22 June 2025 08:32 PM

रबूपुरा, संवाददाता। खेरली भाव गांव निवासी चमन ने पुलिस को तहरीर दी कि इलियास अपने घर से निकलने वाले गंदे पानी को उसके घर की ओर बहा देता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। पीड़ित ने रविवार को आरोपी से इसकी शिकायत की तो उसने बात सुनने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई इस्लाम और साबिर के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर पथराव कर दिया। पथराव में पीड़ित के भाई मेजर के क्लीनिक के शीशे टूट गए और वह खुद भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।